YouTube का Secret House Challenge बना बच्चों के लिए खतरा, मेरठ में 2 मासूम घर से निकले

YouTube Kids Safety: आज के दौर में स्मार्टफोन और इंटरनेट बच्चों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। जिसमें ऑनलाइन वीडियो उनके मनोरंजन के साथ-साथ उनकी सोच और व्यवहार को भी प्रभावित करते हैं।
abandoned factory to complete a YouTube challenge
YouTube के कारण दो बच्चे घर से निकले।Source. gemini
Published on
Updated on

YouTube Secret House Challenge: आज के दौर में स्मार्टफोन और इंटरनेट बच्चों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। जिसमें ऑनलाइन वीडियो उनके मनोरंजन के साथ-साथ उनकी सोच और व्यवहार को भी प्रभावित करते हैं। लेकिन जब बच्चे इंटरनेट पर दिखने वाली चीजों को बिना समझे असल जिंदगी में दोहराने लगें तो मामला गंभीर हो सकता है। ऐसा ही मामला मेरठ से सामने आई है जिसमें एक घटना ने इसी खतरे की ओर लोगों का ध्यान खींचा लिया है।

YouTube चैलेंज के चक्कर में घर से निकले दो बच्चे

मामले के बारे में बताए तो उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर में रविवार दोपहर 11 और 7 साल के दो बच्चे अचानक घर से गायब हो गए। जिसको लेकर परिजनों की सूचना के बाद पुलिस और मिशन शक्ति की टीम ने तलाश शुरू की और करीब दो घंटे के भीतर दोनों बच्चों को एक सुनसान फार्महाउस के पास सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद हुई पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्होंने YouTube पर 24-घंटे का सीक्रेट हाउस चैलेंज देखा था। जिसके बाद वीडियो से प्रभावित होकर दोनों बिना बताए घर से निकल गए और झाड़ियों के बीच अपना गुप्त ठिकाना बनाने लगे। वहीं गनीमत यह रही कि समय रहते उन्हें खोज लिया गया।

क्या है Secret House और Secret Fort गेम?

जानकारी के लिए बता दें कि YouTube पर इन दिनों 24-Hour Secret House Challenge और Secret Fort जैसे वीडियो देखने को मिल रही हैं। इस तरह की वीडियो को बनाने वाले लोग किसी खाली मैदान, बैकयार्ड, फार्महाउस या सुनसान जगह पर अस्थायी गुप्त ठिकाना बनाते हैं और वहां लंबे समय तक रहने का चैलेंज करते हैं। वीडियो में यह सब रोमांचक और मजेदार नजर आता है लेकिन बच्चे अक्सर इसके पीछे की वास्तविक परिस्थितियों को नहीं समझ पाते। उन्हें लगता है कि वे भी ऐसा ही चैलेंज आसानी से कर सकते हैं।

abandoned factory to complete a YouTube challenge
Instagram Grey Tick का क्या है राज? क्या इससे कम हो रही Reels की Reach, जानें सच

बच्चों को क्यों आकर्षित करते हैं ऐसे वीडियो?

वीडियों में देखा जा रहा है कि इसमें सीक्रेट जगह, 24 घंटे की चुनौती और पसंदीदा YouTubers की नकल ये तीनों चीजें बच्चों को ऐसा करने के लिए उत्साहित करती है। जिसमें कम उम्र में बच्चे मनोरंजन और वास्तविकता के बीच अंतर हमेशा ठीक से नहीं समझ पाते। यही वजह है कि स्क्रीन पर देखा गया कोई चैलेंज उन्हें वास्तविक जीवन में आजमाने लायक लग सकता है।

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद टेक एक्सपर्ट योगेश बरार बताते है कि ऐसे चैलेंज वास्तविक जीवन में गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। जिसमें सुनसान जगहों पर सांप-बिच्छू, आवारा जानवर, गड्ढे या पानी जैसी चीजों से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बच्चों के साथ अपराध या अपहरण जैसी घटनाओं का जोखिम भी हो सकता है।

माता-पिता कैसे रखें बच्चों को सुरक्षित?

वहीं अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे है तो ऐसी घटनाओं से उन्हें बचने के लिए उनके स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। जिसके लिए आप YouTube Kids और Parental Controls का इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही बच्चों को समझाना चाहिए कि इंटरनेट पर दिखने वाली हर चीज वास्तविक नहीं होती और कई वीडियो पहले से प्लान और सुरक्षा इंतजामों के साथ शूट किए जाते हैं।

वहीं इस तरह के मामलों में सबसे जरूरी है बच्चों से खुलकर बातचीत करना। उन्हें सुरक्षित माहौल में फोर्ट या क्राफ्ट बनाने जैसी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना और साफ नियम बनाना कि वे बिना बताए घर से बाहर या सुनसान जगह पर नहीं जा सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com