Flipkart Big Billion Days Sale 2024 में बंपर छूट, आधे दाम में मिलेंगे स्मार्टफोन

Flipkart Big Billion Days Sale 2024 के शुरू होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है। इस सेल की शुरुआत 27 सितंबर से होने वाली है। वहीं Flipkart Plus के सदस्यों को 26 सितंबर से 24 घंटे पहले सेल के सारे फायदे मिलना शुरू हो जाएंगे। सेल के दौरान, यूजर्स को स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी और अन्य पर भारी छूट मिलेगी। इस सेल में Google Pixel 8 और Samsung Galaxy S23 जैसे कई अन्य फोन भी शानदार कीमत पर मिलने वाले हैं।
Flipkart sale for phone
Flipkart (सौ. Flipkart)
Published on: 
Updated on: 

Flipkart Big Billion Days Sale 2024 के शुरू होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है। इस सेल की शुरुआत 27 सितंबर से होने वाली है। वहीं Flipkart Plus के सदस्यों को 26 सितंबर से 24 घंटे पहले सेल के सारे फायदे मिलना शुरू हो जाएंगे। सेल के दौरान, यूजर्स को स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी और अन्य पर भारी छूट मिलेगी। इस सेल में Google Pixel 8 और Samsung Galaxy S23 जैसे कई अन्य फोन भी शानदार कीमत पर मिलने वाले हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2024

Flipkart मोबाइल ऐप पर, ई-कॉमर्स में स्मार्टफोन की ऑन-सेल कीमतों का खुलासा करना शुरू कर दिया है, जिन पर भारी छूट मिलेगी। उदाहरण के लिए, 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाला Google Pixel 8, जो आमतौर पर 75,999 रुपये में मिलता है, वो केवल 40,000 रुपये से कम में लिया जा सकेगा। इसी तरह, 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाला Samsung Galaxy S23, जो आमतौर पर 89,999 रुपये का मिलता है, वो भी 40,000 रुपये से कम मिल जाएगा लेकिन अभी तक गोनों में से किसी फोन की अंतिम कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

Samsung Galaxy S23 FE बेस मॉडल की बात करें तो इसको वेबसाइट पर 79,999 रुपये में देखा जाता है, जो 30,000 रुपये से कम में उपलब्ध हो सकता है। परफॉरमेंस-केंद्रित Poco X6 Pro 5G भी 20,000 रुपये से कम में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही CMF Phone 1, Nothing Phone 2, Poco M6 Plus, Vivo T3X, Infinix Note 40 Pro और अन्य को रियायती कीमतों पर खरीदा जा सकेगा।

बैंक ऑफर में भी शानदार छूट

Flipkart छूट के अलावा, बैंक ऑफ़र का लाभ भी यूजर्स को मिलने वाला है। HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर, खरीदारों को अपनी खरीदारी पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिलेगी। इसके अलावा, Flipkart UPI के साथ लेनदेन करने पर, उपभोक्ता 50 रुपये तक की छूट पा सकता है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पे लेटर पेमेंट इंस्ट्रूमेंट के ज़रिए एक लाख रुपये तक का क्रेडिट लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com