Google के ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स देखकर रह जाएंगे हैरान, Search करते ही स्क्रीन पर होगा कमाल

Google Tricks: Google पर मजेदार Easter Eggs और Hidden Tricks मौजूद हैं जिसका इस्तेमाल आप मस्ती करने के लिए यह नए खेल को खेलेने के लिए कर सकते है। साथ ही Google क्या कुछ कर सकता है यह भी जान सकते है।
5 secret Google tricks magic happens on the screen
Google के कुछ ट्रिक्स जो आपको अच्छी लगेंगी।Source. Gemini
Published on: 
Updated on: 

Google Hidden Features: Google पर हम रोजाना कुछ न कुछ सर्च करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके Search Box में कुछ खास शब्द लिखने पर स्क्रीन का अंदाज ही बदल जाता है? बता दें कि Google में कई मजेदार Easter Eggs और Hidden Tricks मौजूद हैं जिन्हें यूजर्स सिर्फ कुछ शब्द सर्च करके आजमा सकते हैं। इनमें स्क्रीन का घूमना, टेढ़ी होना और यहां तक कि वर्चुअल सिक्का या पासा चलाना भी शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही 5 मजेदार Google Tricks जिन्हें आप अभी ट्राई कर सकते हैं।

1. Do a Barrel Roll से घूम जाएगी स्क्रीन

Google Search में "do a barrel roll" लिखकर सर्च करें। इसके बाद आपकी पूरी सर्च स्क्रीन 360 डिग्री घूमती नजर आएगी। यह ट्रिक गेमिंग की दुनिया के मशहूर गेम Star Fox के एक संदर्भ से जुड़ी है। वहीं पहली बार देखने पर यह छोटा-सा Search Easter Egg काफी मजेदार लगता है।

5 secret Google tricks magic happens on the screen
आपका गूगल घूमने लेगेंगा।Source. Google

2. Askew लिखते ही पेज हो जाएगा तिरछा

अगर आप Google Search Box में "askew" टाइप करके Enter दबाते है तो ऐसा करते ही Search Result Page थोड़ा सा तिरछा दिखाई देने लगेगा। अगर आपको लगता है कि Google हमेशा एक जैसा ही दिखता है तो यह ट्रिक उस सोच को कुछ सेकेंड में बदल सकती है।

5 secret Google tricks magic happens on the screen
अपका गूगल तिरछा हो जाएगा।Source. Google
5 secret Google tricks magic happens on the screen
98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स पर Airtel का वार, AI ने 1.62 मिलियन से ज्यादा खतरनाक लिंक भी किए ब्लॉक

3. Google Gravity में सबकुछ नीचे गिरने लगेगा

आप Google पर "Google Gravity" सर्च करके "I'm Feeling Lucky" पर क्लिक करते है तो इसके बाद Google पेज के आइकॉन, सर्च बॉक्स और दूसरे एलिमेंट्स नीचे की तरफ गिरते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसा लगेगा जैसे स्क्रीन पर अचानक Gravity लागू हो गई है।

5 secret Google tricks magic happens on the screen
इसको करने से Google Search नीचे गिर जाता है।Source. Google

4. Flip a Coin से कर सकते हैं सिक्का टॉस

कई बार किसी छोटे फैसले को लेकर उलझन हबोती है तो लोग सिक्का उछाल कर फैसला लेते है। ऐसे में आप Google Search में "Flip a coin" या "सिक्का उछालें" लिख कर इसको Google ही कर सकते है। इसमें स्क्रीन पर वर्चुअल सिक्का दिखाई देगा और टॉस के बाद Head या Tail का रिजल्ट भी आपको देखने को मिलेगा। ऐसे में जेब में सिक्का न हो तब भी डिजिटल टॉस आपके लिए तैयार होने वाला है।

5 secret Google tricks magic happens on the screen
इसको सर्च करने से सिक्का उछाल सकते है।Source. Google
5 secret Google tricks magic happens on the screen
IRCTC पर तत्काल टिकट बुक कर पाया AI? ChatGPT ने वेबसाइट क्रैश होने पर खुद किया रिफ्रेश, वीडियो में दिखा दावा

5. Roll a Die से मिलेगा डिजिटल पासा

Google में "Roll a die" या "Roll a dice" सर्च करने से स्क्रीन पर डिजिटल पासा दिखाई देगा जिसे रोल करके 1 से 6 तक कोई नंबर पाया जा सकता है। वहीं इसको गेम खेलने, नंबर चुनने या किसी छोटे फैसले के लिए यह ट्रिक आपके काफी काम आ सकती है।

5 secret Google tricks magic happens on the screen
इसको सर्च करके नंबर पाया जा सकता है।Source. Google

ऐसे में अगर अगली बार Google खोलें सिर्फ जानकारी ही नहीं खोजें इन मजेदार Easter Eggs को भी जरूर आजमाकर देखें और अपने दोस्तों और परिवार के साथ Google के इस्तेमाल को और मजेदार बनाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com