मेगा इवेंट में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 होंगे लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत
- Written By: मृणाल पाठक
PIC: Samsung Mobile/Twitter
नई दिल्ली: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung का साल का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2022 आज यानी 10 अगस्त को होना है। कंपनी अपने इस इवेंट में Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च करेगी। यह दोनों स्मार्टफोन Fold 3 और Flip 3 के सक्सेसर के रूप में पेश किए जाएंगे। यूज़र्स कंपनी के इस इवेंट को सैमसंग के आधिकारिक YouTube चैनल, सैमसंग न्यूजरूम और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे।
कंपनी अपने इस इवेंट में Galaxy Buds 2 Pro और Galaxy Watch 5 को भी लॉन्च कर सकती है। Galaxy Unpacked 2022 इवेंट 10 अगस्त की शाम 6:30 बजे शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं इवेंट और इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइस के बारे में…
Samsung Galaxy Z Fold 4 की आधिकारिक कीमत की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। लेकिन, रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस स्मार्टफोन को 1,799 यूरो यानी लगभग 1,46,400 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है। यह कीमत फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,919 यूरो यानी लगभग 1,56,200 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
अब Galaxy Z Flip 4 की बात करें, तो इसका बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज का होगा। जिसकी कीमत 1,109 यूरो यानी करीब 90,300 रुपये होगी। जबकि इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1169 यूरो यानी लगभग 95,100 रुपये की कीमत लॉन्च किया जाएगा।
वहीं, Samsung Galaxy Watch 5 को कंपनी 299 यूरो यानी करीब 24,300 रुपये में पेश कर सकती है। यह कीमत ब्लूटूथ वेरिएंट की होगी। वहीं 4G वेरिएंट के लिए यूजर्स को 349 यूरो लगभग 28,400 रुपये देना होगा। Galaxy Watch 5 Pro की कीमत 469 यूरो यानी करीब 38,200 रुपये से शुरू होगी।
