

Samsung Galaxy S26 FE Features: Samsung ने अपनी Galaxy S26 सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy S26 FE पेश कर दिया है। वहीं Samsung लवर्स के लिए इसमें खास बात यह है कि यह सीरीज का पहला मॉडल है जो One UI 9 के साथ लॉन्च हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने फोन को पतले और हल्के डिजाइन के साथ तैयार किया है और इसमें कैमरा, AI, डिस्प्ले और बैटरी के अलावा लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर भी खास ध्यान दिया गया है। बता दें कि Galaxy S26 FE की बिक्री 4 सितंबर से चुनिंदा बाजारों में शुरू भी कर दी जाएगी।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के Executive Vice President और कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिस के हेड, मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस, जे किम ने कहा, “गैलेक्सी एस26 एफई को खास तौर पर गैलेक्सी एस सीरीज़ की खासियतें देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह पक्का हो सके कि हर फीचर यूज़र्स की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक अच्छा बदलाव लाए।”
Galaxy S26 FE के बारे में बताए तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसके साथ ही टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल और 30x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में My FanCam फीचर भी दिया गया है जो वीडियो में चुने गए व्यक्ति को ऑटोमैटिकली ट्रैक करके फ्रेम के बीच में रखता है। इतना ही नहीं इसमें Super Steady के साथ Horizontal Lock चलते-फिरते शूटिंग को ज्यादा स्थिर बनाने में मदद करता है। वहीं Photo Assist और Gemini Omni जैसे AI फीचर्स फोटो और वीडियो एडिटिंग को आसान बनाने का दावा करते हैं।
Galaxy S26 FE के Android 17 आधारित One UI 9 दिया गया है। जिसमें Galaxy AI को ज्यादा context-aware बनाया गया है। वहीं अपडेटेड Now Brief यूजर की जरूरत के हिसाब से मौसम और वेलनेस जैसी जानकारी दिखा सकता है। वहीं Now Nudge चुनिंदा थर्ड-पार्टी ऐप्स और नोटिफिकेशन से उपयोगी सुझाव भी देगा है। Google के Circle to Search में अब एक तस्वीर के अंदर एक साथ कई चीजों को सर्च करने की सुविधा भी दी गई है।
फोन में इन फीचर्स को भी शामिल किया गया है जिसमें 6.7-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए 3nm आधारित Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। वहीं इसमें 4,900mAh बैटरी 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung के मुताबिक 45W अडैप्टर से करीब 30 मिनट में 69% तक चार्ज किया जा सकता है। फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare भी मौजूद है।
Samsung Galaxy S26 FE को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए भी आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है। बता दें कि कंपनी 7 जेनरेशन तक OS अपग्रेड और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। फोन Blueberry, Graphite और Pistachio रंगों में उपलब्ध होगा। इसके अलावा चुनिंदा बाजारों में Google AI Pro का 6 महीने का ट्रायल और 5TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।