Samsung Galaxy S25 Series की लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस तरह के फीचर्स का मिलेगा फायदा
2024 में भी लेटेस्ट S सीरीज Samsung Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च कर चुकी है। इसे कंपनी द्वारा 17 जनवरी 2024 को लॉन्च किया गया था और अब Samsung स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S25 को लॉन्च करने के लिए भी कंपनी 2025 में तैयार है।
- Written By: सिमरन सिंह
samsung galaxy s25 की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। (सौ. Samsung)
नवभारत टेक डेस्क: Samsung हर साल यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करता है, जो यूजर्स को नए एक्सपीरियंस के लिए नए फीचर्स के साथ दिया जाता है। ऐसे में 2024 में भी लेटेस्ट S सीरीज Samsung Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च कर चुकी है। इसे कंपनी द्वारा 17 जनवरी 2024 को लॉन्च किया गया था और अब Samsung स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S25 को लॉन्च करने के लिए भी कंपनी 2025 में तैयार है।
Samsung की नई सीरीज
Samsung के नए फोन के बाहर आने का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आजकल रोज Samsung इस अपकमिंग S सीरीज की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर पेश करता है और इसी क्रम में Samsung Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने की डेट भी लीक हो चुकी है।
साउथ कोरिया मीडिया के अनुसार, Samsung अपकमिंग प्रीमियम फोन सीरीज को 23 जनवरी 2025 को लॉन्च करने की तैयारी में है और यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी लगातार वायरल हो रही है। बता दें कि Samsung अपने इस प्रीमियम फोन सीरीज की लॉन्चिंग 22 जनवरी 2025 को करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
ग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
ये भी पढ़े: Zomato ने लॉन्च किया District ऐप, यूजर्स को मिलेंगे कई फायदे
क्या है लॉन्च डेट की डिटेल?
लॉन्च डेट की डिटेल के बारे में बात करें तो 22 जनवरी और 23 जनवरी का यह अंतर अलग-अलग टाइम जोन के कारण बताया जा रहा है। लिहाजा यह भी देखा जा रहा है कि Samsung अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन 22 या फिर 23 जनवरी 2025 को लॉन्च करेगा, हालांकि अभी तक Samsung ने कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल है।
क्या है Samsung Galaxy S25?
Samsung की नई सीरीज में आने वाले फोन की बात करें तो इस साल S सीरीज के तीन फोन लॉन्च किए गए थे और अब नए फोन की लॉन्चिंग के लिए अगले साल को तैयार किया गया है, जिसमें Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra सामने आएंगे। इसके अलावा, Samsung इस साल अपने स्पेशल मॉडल को भी लॉन्च करेगा, जो Galaxy S25 सीरीज एडिशन है।
ये भी पढ़े: इंफोसिस के NR Narayana Murthy ने गांव के विकास पर की बात, अमेरिका-भारत के संबंधों का होगा अहम योगदान
रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि Samsung स्लिम मॉडल वाले S24 फोन को अप्रैल 2025 में लॉन्च कर सकता है, जिसके अंदर शानदार फीचर्स और नया मॉडल लोगों को पसंद आएगा।
