Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

54 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में फंसा रहा रिटायर्ड बैंक मैनेजर, खाते से उड़ गए 40 लाख, ऐसे चलता है नया साइबर जाल

Digital Arrest Scam: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें भांडुप इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को साइबर ठगों ने पूरे 54 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 07, 2026 | 11:06 AM

Digital Arrest Scam (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Digital Arrest Scam In Mumbai: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें भांडुप इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को साइबर ठगों ने पूरे 54 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और मानसिक कैद में रखते हुए उनके करीब 40 लाख रुपये ठग लिए। इस केस को देखने पर यह तो समझ में आता है कि साइबर ठगों ने अब लोगं के दिमाग के साथ खेलना शुरु कर दिया है।

एक फोन कॉल से शुरू हुआ डर का खेल

जानकारी में बताया गया कि ठगी की शुरुआत एक अनजान नंबर से आए कॉल से हुई थी। कॉल से आ रही दूसरे तरफ की आवाज ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया और विश्वास दिलाया की आपका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल गंभीर अपराधों किया जा रहा है। शुरुआती बातचीत तो बिलकुल आम थी लेकिन कुछ ही मिनटों बाद मामला डरावना बनने लगा।

वहीं बातचीत को दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया गया, वहीं उस दूसरे व्यक्ति ने खुद को मुंबई ATS और NIA का अधिकारी बताया और यहीं से ठगों की असली शुरुआत हुई। पीड़ित को यह बताया गया की उसका नाम दिल्ली बम ब्लास्ट, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी फंडिंग जैसे मामलों में देखने को मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या मछुआरे अब जलेबी-फाफड़ा बेचेंगे? मछली काटने पर प्रतिबंध, BMC के फैसले पर ठाकरे गुट और मनसे का सवाल

1 लाख को 1 करोड़ बनाने का झांसा, Instagram-YouTube के Fin Influencers कैसे बना रहे हैं शिकार, जानिए सच्चाई

‘मेयर जश्न में मस्त, जनता त्रस्त’, महिला सुरक्षा को लेकर रितु तावड़े पर किशोरी पेडनेकर का तीखा प्रहार

ममता बनर्जी का फैसला सही, इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे मामले का दिया हवाला

नकली FIR, वीडियो कॉल और मानसिक दबाव

इस ठगी को सिर्फ बात में ही पूरा नहीं किया गया उन्होंने फर्जी FIR नंबर, नकली सरकारी लेटर और वीडियो कॉल पर यूनिफॉर्म में लोगों को दिखाकर पूरा माहौल असली जैसा दिखाया था। इस मामले में पीड़ित को लगातार वीडियो कॉल और फोन कॉल पर रखा गया ताकि वह किसी और से बात ना कर सकें और मदद का कोई रास्ता ना मिले।

इसके साथ ही उसको यह धमकी भी दी गई की अगर उसने किसी को इस बारें में बताया तो उसे तुरंत गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। जिस कारण से पीड़ित डर और मानसिक दबाव में आकर धीरे-धीरे अपनी जिंदगीभर की जमा पूंजी अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने लगा। इस 54 दिनों तक चलने वाले ठगी में ठगों ने लगभग 40 लाख रुपये तक का धोखा दिया।

आखिर क्या होता है डिजिटल अरेस्ट?

आपको बता दें कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया होती ही नहीं है। यह बस साइबर अपराधियों द्वारा बनाया गया नया तरीका है, जिससे वह लोगों की कमाई को लुटते है और इस ठगी को पूरा करने के लिए वह खुद को पुलिस, CBI, RBI या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर सामने वाले को डराना शुरु कर देते है।

ठग पीड़ित को कहते है की आपका नाम एक केस में सामने आ रहा है और इसकी जांच करने के लिए आपको डिजिटल तरीके से हिरासत में रखा जाएगा। जिसमें नकली दस्तावेज और फर्जी कोर्ट पेपर दिखाकर लोगों को इस ठगी पर भरोसा भी दिलाया जाता है। ऐसी तरह से पीड़ित को लगातार कॉल पर रखकर पैसे ट्रांसफर कराए जाते है।

ये भी पढ़े: Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी

सरकार और पुलिस ने पहले ही दी थी चेतावनी

इस तरह के मामलों को देखने के बाद सरकार और साइबर एक्सपर्ट कई बार इस बात को साफ कर चुके हैं कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई चीज होती ही नहीं है। यहां तक की कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर आपको गिरफ्तारी नहीं कर सकता है और पैसे तो बिलकुल नहीं मांग सकता।

लेकिन इतने बार बताने के बाद भी लोग इस जाल में फंस रहे हैं, क्योंकि साइबर ठगों ने खुद को पहले से ज्यादा टेक्निकल और स्मार्ट बना लिया हैं। जिसमें वह असली जैसी दिखने वाली आईडी कार्ड, नकली ऑफिस और सरकारी माहौल बनाकर लोगों को भ्रमित करते है और इस तरह की ठगी में ज्यादातर बुजुर्ग और रिटायर्ड लोगों को आसान टारगेट बनाया जाता है। ऐसे में ध्यान रखें की आपके पास कभी ऐसा कॉल आए तो डराकर पैसे देने नहीं है और गिरफ्तारी की धमकी दी जाए तो डरना नहीं है, आपको उस कॉल को तुरंत काटना है और स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करना है।

Retired bank manager digital arrest scam for 54 days 40 lakh drained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 11:06 AM

Topics:  

  • Cyber Security
  • Digital Arrest
  • Mumbai
  • Scam Alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.