Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1 लाख को 1 करोड़ बनाने का झांसा, Instagram-YouTube के Fin Influencers कैसे बना रहे हैं शिकार, जानिए सच्चाई

Fin Influencer Scam: Instagram या YouTube पर रील्स देखते है तो अभी सावधान हो जाए क्योंकि कई बार रील्स देखते हुए अचानक पैसा डबल करने या जल्दी अमीर बनने जैसी वीडियो आपको बरबाद कर सकती है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 06, 2026 | 05:46 PM

Fin Influencer (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Fin Influencer Scam: अगर आप भी Instagram या YouTube पर रील्स देखते है तो अभी सावधान हो जाए क्योंकि कई बार रील्स देखते हुए अचानक पैसा डबल करने या जल्दी अमीर बनने जैसी वीडियो आपके सामने भी आती होगी। इस तरह की रील्स देखकर ज्यादातर लोग इसके बारें में जानने के ले लिए आगे बढ़ते है लेकिन और कई बार ऐप भी डाउनलोड कर लेते हैं और अपना डीमैट अकाउंट खोलने तक भी पहुंच जाते हैं। वहीं अब यह नया ट्रेंड अब एक बड़े खतरा बनकर सामने आ रहा है।

कैसे बढ़ रहा है फोमो?

पहले के समय में लोगों के लिए निवेश और बचत जैसा विषय गंभीर और ससोचने वाला माना जाता था, लेकिन सोशल मीडिया के आने के बाद से आज के युवा कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते है और कुछ खो जाने के डर की मानसिकता को फोमो यानी Fear of Missing Out कहा जाता है। जिसके कारण से जल्दबाजी में लोग फैसले लेने पर मजबूर हो जाते है। जिसका फायदा फिन-इन्फ्लुएंसर्स उठाकर इंटरनेट पर तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे है।

कैसे काम करता है यह पूरा जाल?

फिन-इन्फ्लुएंसर्स के बारें में बताए तो यह सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डालते हैं, जिनमें कम समय में ज्यादा रिटर्न पाने जैसी जानकारी होती है। लेकिन इसके पीछे की सच्चाई यह है कि वह लोग सिर्फ रिजल्ट दिखाते हैं और रिस्क को छुपा लेते है। कई बार वीडियों में नजर आ रहे लोगों के पास आधिकारिक वित्तीय योग्यता भी नहीं होती , लेकिन लोगों को धोखा देने के लिए उनके बड़ी फॉलोइंग भरोसे का काम करते है। इस तरह के कंटेंट बनाने वालों के प्रोफाइल पर अक्सर एफिलिएट लिंक, ऐप साइन-अप और प्रमोशनल ऑफर्स छिपे होते हैं जिससे उनकी कमाई होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Instagram पर बड़ा बदलाव, अब AI कंटेंट छिपाना मुश्किल, नया AI Creator लेबल करेगा सब साफ

SIP vs Post Office Investment: रिटायरमेंट के लिए कौन है बेहतर विकल्प? जानिए फायदे और नुकसान

फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई

अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू

ठगी के मामले भी बढ़े, करोड़ों का नुकसान

वहीं इस तरह के ट्रेंड से होने वाला नुकसान भी अब छुपा नहीं है। इस तरह का मामला पुणे में अप्रैल के महीने में देख ने को मिला जिसमें फेक ट्रेडिंग स्कैम के जरिए 9.31 करोड़ रुपये की ठगी हुई। इसके अलावा लुधियाना में एक कारोबारी को क्रिप्टो स्कैम में करीब 20 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। वहीं इस तरह की समस्या सिर्फ भारत में देखने को नहीं मिलती है इसका असर अमेरिकी में भी दिख रहा है। जहां पर अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन ने बीते साल लोगों ने इंटरनेट स्कैम में 2.1 अरब डॉलर की ठगी की जानकारी दी थी।

एक्सपर्ट ने दी सलाह

विरल भट्ट संस्थापक मनी मंत्रा ने इस मामले पर कहा, “आज के समय में सबसे बड़ा जोखिम बाजार की अस्थिरता नहीं, बल्कि इन्फ्लुएंस होना है। इंटरनेट मीडिया ने निवेश को आसान, तेज और ग्लैमरस बना दिया है। इन्फ्लुएंसर्स अक्सर रिटर्न दिखाते हैं, रिस्क नहीं, परिणाम दिखाते हैं उसकी प्रक्रिया नहीं।” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “भरोसा करने से पहले पुष्टि करना जरूरी है। हमेशा याद रखें कि दौलत चुपचाप बनती है, शोर शराबे के साथ नहीं।”

ये भी पढ़े: Motorola का नया धमाका: 50 हजार से कम में iPhone जैसी फीलिंग? Edge 70 Pro+ लॉन्च से पहले हुआ लीक

कैसे बचें इस जाल से?

इस तरह की माया से बचने के लिए आपको कुछ बातों को कभी नहीं भूलना है:

  • किसी भी निवेश सलाह को आंख बंद करके फॉलो न करें
  • पहले इन्फ्लुएंसर की योग्यता और रजिस्ट्रेशन जांचें
  • गारंटीड रिटर्न या जल्दी अमीर बनो जैसे दावों से सावधान रहें
  • NSE, BSE या SEBI के आधिकारिक प्लेटफॉर्म से जानकारी लें
  • हमेशा छोटे निवेश से शुरुआत करें और समझ बनाएं

Navbharat की सलाह: समझदारी ही सबसे बड़ा निवेश

Navbharat सभी को यह सलाह देता है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाला कंटेंट सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि प्रोडक्ट बन चुका है। ऐसे में हम कोई सामान खरीदने से पहले 100 बार सोचते है वैसे ही किसी निवेश सलाह को मानने से पहले भी उसके बारें में सोचना चाहिए और उसकी बारे में पूरी जानकारी मिलने के बाद और सही तरह से पुष्टि होने के बाद ही उसमें निवेश करना चाहिए।

Instagram and youtube fin influencer are preying on victims

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 05:45 PM

Topics:  

  • Cyber Fraud
  • Instagram
  • Investment
  • Scam Alert
  • Social Media
  • YouTube

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.