Amazon Prime Video का नया फीचर, अब कंटेंट से जुड़ी शिकायतें करना होगा आसान
यह सुविधा MGM+ और प्राइम वीडियो ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस फीचर का उद्देश्य कंटेंट से जुड़े मुद्दों जैसे आयु रेटिंग, शीर्षक सारांश और एक्सेस कंट्रोल को सुलझाना है।
- Written By: सिमरन सिंह
Amazon Prime Video पर कैसे करें कम्प्लेन। (सौ. Prime)
नवभारत टेक डेस्क: अमेजन प्राइम वीडियो ने भारतीय यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब यूजर्स आसानी से कंटेंट संबंधी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा MGM+ और प्राइम वीडियो ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस फीचर का उद्देश्य कंटेंट से जुड़े मुद्दों जैसे आयु रेटिंग, शीर्षक सारांश और एक्सेस कंट्रोल को सुलझाना है। यह पहल प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं को अधिक सशक्त और संतुष्ट बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
डेस्कटॉप यूजर्स के लिए प्रक्रिया:
- सबसे पहले प्राइम वीडियो अकाउंट में लॉग इन करें।
- शिकायत दर्ज करने का विकल्प चुनें और निर्देशों का पालन करें।
मोबाइल यूजर्स के लिए प्रक्रिया:
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व आतंकी कमांडर का बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी आतंकियों की जेब से निकले ‘लव लेटर’ और कंडोम
कोल्हापुर में अमित शाह के सामने एकनाथ शिंदे की किरकिरी! फडणवीस की सूझबूझ से बची डिप्टी सीएम की प्रतिष्ठा
नवी मुंबई मनपा सदन में हंगामा, लीगल ऑफिसर के निलंबन प्रस्ताव पर शिवसेना का वॉकआउट
पवन राजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत सभी आरोपी बरी
- मोबाइल उपयोगकर्ताओं को अपनी शिकायत ईमेल या एक लिंक के माध्यम से दर्ज करनी होगी।
- शिकायतों को संभालने के लिए शिकायत अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शिकायत सिर्फ अंग्रेजी में
फिलहाल यह सुविधा केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। यूजर्स को शिकायतें दर्ज करने के लिए अपने डिवाइस या सब्सक्रिप्शन मॉडल की चिंता किए बिना अंग्रेजी भाषा का उपयोग करना होगा।
शिकायत कैसे दर्ज करें?
अमेजन प्राइम वीडियो और MGM+ के लिए अंशुमान मेनकर को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शिकायत दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए ईमेल का उपयोग करें:
- ग्रेवांस ऑफिसर – प्राइम वीडियो: Grievanceofficer-primevideo@amazon.com
- प्राइम वीडियो ऐड-ऑन: Grievanceprimevideoaddonsubscriptions@amazon.com
शिकायत दर्ज करते समय यूजर्स को अपना नाम, ईमेल पता, मूवी/सीरीज का नाम और शिकायत की डिटेल्स साझा करनी होंगी। कंपनी 24 घंटे के भीतर शिकायत की पुष्टि करेगी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
