Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Redmi Note 14 5G Series Launch: भारत में आज लॉन्च हो रहा मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन्स, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खास

Amazon और Xiaomi India के आधिकारिक टीजर के अनुसार, Redmi Note 14 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा होगा। सेकेंडरी और फ्रंट कैमरा कॉन्फिगरेशन...

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Dec 09, 2024 | 04:37 AM

रेडमी नोट 14 सीरीज - शाओमी

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क : Xiaomi India आज यानी 9 दिसंबर को अपनी मोस्ट अवेटेड Redmi Note 14 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सीरीज में रेडमी के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ शामिल हैं। बता दें, डिवाइस को सबसे पहले इसे सितंबर में चीन में पेश किया गया था और उम्मीद है कि भारतीय वेरिएंट चीनी समकक्षों की तरह ही होंगे, जिसमें मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है।

आधिकारिक लॉन्च से पहले, Amazon India की एक माइक्रोसाइट ने प्लैटफॉर्म पर Redmi Note 14 5G की उपलब्धता की पुष्टि की है। लिस्टिंग में चीनी वर्जन के अनुरूप डिजाइन दिखाया गया है और भारतीय बाजार के लिए दो आकर्षक रंग विकल्पों की पुष्टि की गई है, जिसमें ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन शामिल हैं। दोनों कलर ऑप्शन में मार्बल फिनिशिंग दिया जा सकता है।

रेडमी नोट 14 5G की टॉप फीचर्स

Amazon और Xiaomi India के आधिकारिक टीजर के अनुसार, Redmi Note 14 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा होगा। सेकेंडरी और फ्रंट कैमरा कॉन्फिगरेशन चीनी वर्जन के साथ संरेखित होने की उम्मीद है, जिसमें 2MP डेप्थ सेंसर और 16MP सेल्फी शूटर शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

अश्लील पोस्ट पर X ने मानी गलती…600 से ज्यादा अकाउंट्स डिलीट, कहा- भारत के कानून का पालन करेंगे

Grok AI और ‘X’ पर अश्लीलता फैलाने वालों की खैर नहीं, एलन मस्क ने दी अकाउंट परमानेंट बैन की चेतावनी

चीन का नया कारनामा…बना डाली बिना पहिए की ट्रेन, 2 सेकंड में पकड़ी 700 Kmph की स्पीड, देखें VIDEO

‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ की लॉन्चिंग से बदल जाएगा मोबाइल नेटवर्क का अंदाज, प्वाइंट्स में समझें सब कुछ

हैंडसेट में वाइब्रेंट डिस्प्ले और बेहतर प्राइवेसी ऑप्शन के साथ-साथ Xiaomi के AI असिस्टेंट AiMi को शामिल करने की भी बात कही गई है। अगर यह चीनी मॉडल के स्पेसिफिकेशन को फॉलो करता है, तो डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.67-इंच की फुल-HD+ AMOLED स्क्रीन होगी।

परफॉरमेंस के लिहाज से, भारतीय वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7025 अल्ट्रा SoC और IP64-रेटेड डिजाइन होने की संभावना है, जो धूल और पानी के खिलाफ काफी टिकाऊ है। डिवाइस को पावर देने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,110mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। उम्मीद है कि ये फोन्स Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 के साथ आए।

कीमत और वेरिएंट

कीमत की जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, पहले लीक से पता चलता है कि Redmi Note 14 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये से शुरू हो सकती है। 128GB और 256GB स्टोरेज वाले 8GB रैम मॉडल की कीमत 22,999 रुपये और 24,999 रुपये होने की उम्मीद जताई जा रही है।

टेक की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Redmi note 14 5g series launch today know what special in it 50 mp camera and massive battery

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2024 | 04:37 AM

Topics:  

  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.