IPL 2025 फाइनल: RCB Vs PBKS मुकाबले को मोबाइल पर फ्री में देखें, जानें आसान तरीका
IPL 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसको आप घर बैठे भी अपने फोन से फ्री में देख सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
RCB Vs PBKS के मुकाबले को फ्री में देखे। (सौ. PTI)
IPL 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है और फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस के बीच इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 80,000 से ज्यादा टिकट ऑनलाइन बिक चुके हैं।
स्टेडियम न सही, मोबाइल पर देखिए मैच का मजा
अगर आप किसी कारणवश स्टेडियम नहीं जा पा रहे हैं, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन पर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद बिल्कुल मुफ्त में उठा सकते हैं। जानिए कैसे—
मोबाइल पर IPL 2025 फाइनल फ्री में कैसे देखें?
आईपीएल 2025 के सभी मैच JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किए जा रहे हैं। यह ऐप Android और iPhone दोनों डिवाइसेज़ पर उपलब्ध है। सामान्यतः इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होता है, लेकिन Jio और Airtel यूजर्स कुछ खास रिचार्ज प्लान्स के जरिए फ्री में मैच देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
Jio का बड़ा धमाका, 900 से कम के 5 प्रीपेड प्लान में मिल रहा Extra Data, जानिए किस रिचार्ज में ज्यादा फायदा
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
Jio यूजर्स के लिए फ्री स्ट्रीमिंग प्लान्स
- ₹100 डेटा प्लान: इसमें 5GB डेटा और 90 दिन के लिए JioHotstar एक्सेस मिलता है। ध्यान दें, यह केवल डेटा प्लान है, इसलिए बेस प्लान भी जरूरी होगा।
- ₹195 क्रिकेट पैक: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बना यह प्लान 15GB डेटा और 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है।
- ₹349 रिचार्ज प्लान: इसमें रोज़ाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 90 दिन तक JioHotstar का फ्री एक्सेस मिलेगा।
Airtel यूजर्स के लिए फ्री स्ट्रीमिंग विकल्प
- ₹100 डेटा प्लान: 5GB डेटा के साथ 90 दिनों तक JioHotstar का एक्सेस।
- ₹549 प्लान: प्रतिदिन 3GB डेटा, तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन और 5G सपोर्ट वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।
ऐसे करें लाइव स्ट्रीमिंग शुरू
- JioHotstar ऐप डाउनलोड करें।
- Jio या Airtel नंबर से लॉगिन करें।
- “IPL 2025 Final – RCB vs PBKS” पर टैप करें।
- घर बैठे फाइनल मैच का आनंद लें।
क्रिकेट फैंस के लिए सुनहरा मौका
अगर आप RCB और पंजाब किंग्स के इस धुआंधार मुकाबले को मिस नहीं करना चाहते, तो जल्द से जल्द ऊपर बताए गए प्लान्स में से किसी एक का रिचार्ज कराएं और मोबाइल पर फ्री में IPL 2025 फाइनल का मजा लीजिए।
