अब एक ही ऐप में मिलेगी रेलवे से जुड़ी हर सुविधा, भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया SwaRail ऐप
रेलवे टिकट बुकिंग के साथ ट्रेन की लाइव जानकारी, जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म पास, खाना ऑर्डर करना या शिकायत दर्ज करना सब कुछ एक ही ऐप से हो सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
रेलवे का ये ऐप आपके लिए होगा सही। (सौ. Design)
रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की लाइव जानकारी, जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म पास, खाना ऑर्डर करना या शिकायत दर्ज करनी हो — अब इसके लिए अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय रेलवे ने इन सभी सेवाओं को एक जगह समेटते हुए SwaRail ऐप लॉन्च किया है, जिसे रेलवे का ‘सुपर ऐप’ कहा जा रहा है।
क्या है SwaRail ऐप?
SwaRail को Centre for Railway Information Systems (CRIS) द्वारा विकसित किया गया है। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर बीटा वर्जन में उपलब्ध है। यात्री इसमें अपने मौजूदा IRCTC अकाउंट से लॉगिन कर सकते हैं। ऐप का मकसद यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है।
एक ऐप, अनेक काम
SwaRail ऐप के माध्यम से यात्री कर सकेंगे:
सम्बंधित ख़बरें
51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट
IRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
Bharat Gaurav Train Tour: 7 ज्योतिर्लिंग और 1 ट्रेन, सावन में ‘भारत गौरव’ से होगा सफर आसान
Indian Railways Coupe Booking: ट्रेन में कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन कैसे बुक करें?
- रिजर्वेशन टिकट बुकिंग
- जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट लेना
- ट्रेन का लाइव स्टेटस देखना
- ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना
- Rail Madad के ज़रिए शिकायत दर्ज करना
अब यात्रियों को IRCTC Rail Connect, UTS, NTES, या Rail Madad जैसे कई अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
क्या IRCTC ऐप होगा बंद?
नहीं, IRCTC ऐप बंद नहीं होगा, लेकिन SwaRail के आने से उसका लोड जरूर कम होगा। खासतौर पर त्योहारी सीजन और तत्काल बुकिंग के समय जब IRCTC ऐप स्लो हो जाता है, SwaRail इस दबाव को संभालेगा। “IRCTC अब एक सेंट्रल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जबकि SwaRail यात्रियों के लिए एक स्मार्ट और सरल विकल्प होगा।”
भविष्य में क्या होंगे बदलाव?
संभावना है कि आने वाले समय में UTS और NTES जैसे ऐप्स को बंद कर उनकी सुविधाएं SwaRail में समाहित कर दी जाएंगी। इससे न केवल यात्रियों को आसानी होगी, बल्कि सिस्टम भी ज्यादा एकीकृत और स्मार्ट बनेगा।
दिल्ली मेट्रो के लिए इस ऐप से करें टिकट बुकिंग, लंबी लाइनों से मिलेगी मुक्ति
नए जमाने के फीचर्स भी होंगे शामिल
SwaRail में मिलेगा:
- बायोमेट्रिक लॉगिन
- वॉलेट सपोर्ट
- यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस
अब अगर किसी ने आपकी सीट ले ली या टॉयलेट गंदा है, तो झगड़े की जरूरत नहीं। Rail Madad के ज़रिए शिकायत दर्ज करें और तुरंत कार्रवाई की उम्मीद करें।
