Zomato का नया फीचर, पार्टी से पहले एडवांस में करें ऑर्डर शेड्यूल
आप अपने मेहमानों के लिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं। अब इस चिंता को अलविदा कहिए, क्योंकि Zomato ने एक खास फीचर 'ऑर्डर शेड्यूलिंग' पेश किया है, जो आपको एडवांस में खाना ऑर्डर करने की सुविधा देता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Zomato अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है जिसमें आप पहले से ही ऑटर कर सकते है। (सौ. Zomato)
नवभारत टेक डेस्क: अगर घर पर मेहमान आने वाले हों या फिर कोई पार्टी या इवेंट हो, तो हमेशा एक चिंता सताती रहती है—क्या खाना समय पर पहुंचेगा? खासकर तब, जब आप अपने मेहमानों के लिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं। अब इस चिंता को अलविदा कहिए, क्योंकि Zomato ने एक खास फीचर ‘ऑर्डर शेड्यूलिंग’ पेश किया है, जो आपको एडवांस में खाना ऑर्डर करने की सुविधा देता है।
Zomato का ‘ऑर्डर शेड्यूलिंग’ फीचर
Zomato का यह नया फीचर ‘ऑर्डर शेड्यूलिंग’ आपको अपने इवेंट या पार्टी के दिन को लेकर होने वाली टेंशन से मुक्त करता है। अब आपको लास्ट मिनट पर खाना ऑर्डर करने की जरूरत नहीं है। आप दो दिन पहले से ही अपना खाना ऑर्डर कर सकते हैं। जोमैटो इस सेवा को 30 शहरों के 35,000 रेस्टोरेंट्स में उपलब्ध करवा रहा है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
कैसे करें ऑर्डर शेड्यूल?
Zomato पर खाना ऑर्डर करने के लिए आपको सबसे पहले Zomato ऐप खोलना होगा। फिर ‘All Restaurants’ सेक्शन में जाकर ‘Schedule’ ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां से आप अपनी इच्छानुसार समय और तारीख चुन सकते हैं, और इसके बाद Zomato आपके एरिया में मौजूद रेस्टोरेंट्स की लिस्ट दिखाता है। आप अपनी पसंद के रेस्टोरेंट से खाना एडवांस में बुक कर सकते हैं। बिल पेज पर आपको डिलीवरी समय और खाना तैयार होने का समय भी बताया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ऑर्डर कैंसिल करने की सुविधा
Zomato की इस सेवा में एक और अच्छा फीचर यह है कि आप अपने ऑर्डर को डिलीवरी टाइम से तीन घंटे पहले तक कैंसिल कर सकते हैं, जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होती है।
क्या Swiggy पर भी है एडवांस ऑर्डर सुविधा?
अगर आप Swiggy के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको जानकर निराशा हो सकती है। स्विगी ने 2018 में एडवांस ऑर्डर की शुरुआत की थी, लेकिन अब उनकी आधिकारिक वेबसाइट के हेल्प पेज पर यह स्पष्ट किया गया है कि वे वर्तमान में एडवांस में ऑर्डर नहीं लेते हैं।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
