साइबर ठगी के कारण आत्महत्या करने वाली युवती का होगा पोस्टमार्टम, जिलाधिकारी ने दिया आदेश
ठग इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके बड़ी चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इस बीच हैरान करने मामला उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र से आया है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
साइबर ठगी (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : साइबर अपराधियों ने अब स्पॉन्सर्ड फेसबुक एड्स का सहारा लेना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट बताती है कि ठग इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके बड़ी चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इस बीच एक ऐसा मामला उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र से आया है। जहां आत्महत्या करने वाली एक युवती के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया है कि सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है, और एसडीएम की देखरेख में ये पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला हामिद हसन की निवासी रानी नामक मुस्लिम युवती ने आमतौर पर साइबर ठगी का शिकार होने के बाद चार जनवरी को जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
शव कब्र से निकाला जाएगा और पोस्टमार्टम करने का आदेश
इसके साथ ही परिजनों ने भी इस मामले में बिना किसी कार्यवाही के रानी के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। इसके दो दिन बाद पड़ोसियों और रिश्तेदारों के समझाने पर रानी की मां वकीला ने थाना चिलकाना पर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी थी। जैन ने कहा है कि रानी की मौत की सच्चाई सामने आने पर सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने रानी के शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराये जाने का निर्देश दिया है। इसके पहले, पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि थाना चिलकाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय रानी ने चार जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजन ने मृतका का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक साइबर ठग ने रानी को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने कहा है कि रानी की कुछ समय बाद ही शादी होनी थी और साइबर ठग ने ये कहकर उससे डेढ़ लाख रुपये ठग लिये थे कि उसके खाते में उसने 42 लाख रुपये डाले हैं और उसे निकालने के लिए कर के रूप में डेढ़ लाख रुपये जमा कराने होंगे, लेकिन जब रानी बैंक पहुंची तो उसे अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला।
