Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या है Zangi ऐप? पंजाब पुलिस ने आतंकियों को किया ढेर

पुलिस को जंगी (Zangi) ऐप से एक वीडियो मिला, जिसने उनके ठिकाने तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को ढे

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Dec 24, 2024 | 01:34 PM

Zangi क्या है? (सौ. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: पंजाब में 18 दिसंबर की रात तीन आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला कर फरार हो गए थे। इस मामले में जांच कर रही पुलिस को जंगी (Zangi) ऐप से एक वीडियो मिला, जिसने उनके ठिकाने तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

जंगी ऐप का इस्तेमाल क्यों कर रहे अपराधी?

जंगी ऐप को अपराधी इसलिए प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि इस पर की गई बातचीत सेंट्रलाइज्ड सर्वर पर स्टोर नहीं होती। इसका मतलब है कि जांच एजेंसियों के लिए किसी अपराध से संबंधित संदेशों को पुनः प्राप्त करना लगभग असंभव हो जाता है।

  • इन ऐप्स पर रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल की आवश्यकता नहीं होती।
  • सिर्फ यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए अकाउंट बनाकर उपयोग शुरू किया जा सकता है।
  • यूजर को 10 अंकों का एक नंबर मिलता है, जिसकी मदद से वह अन्य यूजर्स से संपर्क कर सकता है।
  • यह पूरी प्रक्रिया सर्विलांस से बचने के लिए डिज़ाइन की गई है।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब Android फोन होंगे और भी तेज, Google ला रहा नई टेक्नोलॉजी

नई टेक्नोलॉजी ने मचाई धूम, Nothing Phone (4a) की बिक्री शुरू, डिजाइन देख लोग रह गए हैरान

5200mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला नया Motorola फोन लॉन्च, मिडिल क्लास के लिए परफेक्ट फीचर्स

LPG नहीं अब इंडक्शन भी गायब तो घबराएं नहीं, यह चूल्हा बिना गैस के बनाएगा खाना

कोई डाटा नहीं रहता स्टोर

इन ऐप्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उपयोगकर्ता का कोई भी डेटा स्टोर नहीं होता। एक बार संदेश पढ़ने के बाद वह स्वतः डिलीट हो जाता है। ऐसे में अगर अपराधी पकड़े भी जाएं, तो उनके संपर्क या बातचीत के सबूत नहीं मिल पाते। यही कारण है कि जांच एजेंसियों को अपराधियों को सजा दिलाने में कोर्ट में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

भारत में क्यों बैन हुआ जंगी ऐप?

भारत में जंगी ऐप समेत ऐसी कई अन्य ऐप्स पर पिछले साल मई में बैन लगा दिया गया था। सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकवादी, नशा तस्कर और अपराधी इन ऐप्स का लंबे समय से उपयोग कर रहे थे।

Police terrorist help of zangi app video criminal use these type of apps

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2024 | 01:34 PM

Topics:  

  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.