- Hindi News »
- Technology »
- Pm Modi To Inaugurate India Mobile Congress 2025 8th October Focus On 6g Ai Satcom Cyber Security
भारत की डिजिटल क्रांति का आगाज़, 6G से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक होगी नई दिशा की शुरुआत
- Written By: सिमरन सिंह
Yashobhoomi Convention Center: IMC 2025 आज से शुरू हो गया है। यह चार दिवसीय मेगा इवेंट 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर मे होने वाला है।

IMC में क्या है खास। (सौ. Design)
India Mobile Congress: भारत के डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेक्टर का सबसे बड़ा मंच India Mobile Congress (IMC) 2025 आज से शुरू हो गया है। यह चार दिवसीय मेगा इवेंट 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन के 9वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस बार IMC का थीम है “Innovate to Transform”, जिसके तहत 6G, क्वांटम कम्युनिकेशन, सैटकॉम और साइबर सिक्योरिटी जैसे भविष्य की तकनीकों पर गहन चर्चा होगी।
क्या है इंडिया मोबाइल कांग्रेस
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और टेक्नोलॉजी (TMT) प्लेटफॉर्म है। इसका आयोजन दूरसंचार विभाग (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। यह मंच भारत की तकनीकी क्षमताओं, नवाचारों और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
इस बार क्या होगा खास
IMC 2025 का मुख्य फोकस 6G, क्वांटम कम्युनिकेशन, सेमीकंडक्टर्स, ऑप्टिकल नेटवर्क और फ्रॉड प्रिवेंशन जैसी नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी पर रहेगा। यह आयोजन भारत की डिजिटल सॉवरेनिटी और टेक्नोलॉजी लीडरशिप को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
नौकरी नहीं, बिजनेस पसंद! नागपुर के युवाओं ने तोड़े लोन के रिकॉर्ड; सरकार ने बढ़ा दी लोन की राशि
150 देशों से आएंगे प्रतिनिधि
इस बार IMC में 150 से अधिक देशों के 1.5 लाख विजिटर्स, 7,000 ग्लोबल डेलीगेट्स और 400 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी। जापान, कनाडा, यूके, रूस, आयरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। यह साझेदारी भारत के ग्लोबल टेक्नोलॉजी नेटवर्क को और मजबूत करेगी।
SATCOM सर्विस और समिट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अब तक सरकार तीन SATCOM लाइसेंस जारी कर चुकी है। IMC 2025 में SATCOM Summit का आयोजन होगा, जहां सैटेलाइट आधारित कम्युनिकेशन को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा होगी। यह पहल ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
ये भी पढ़े: करवा चौथ में पति के साथ डाले शानदार तस्वीर, Google Gemini से बनाएं अपने पार्टनर संग सिनेमैटिक फोटो
AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस
इस बार सम्मेलन में AI Summit और Cyber Security Summit भी आयोजित किए जाएंगे। सिंधिया ने कहा, “जितना जरूरी टेलीकॉम सेवाएं देना है, उतना ही आवश्यक है 120 करोड़ यूजर्स के डेटा और सिक्योरिटी की रक्षा करना।” सरकार का लक्ष्य जिम्मेदार AI और सुरक्षित डिजिटल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना है।
स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा मंच
पहली बार IMC Aspire Program आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 300 निवेशक एक मंच पर आएंगे। यह प्रोग्राम एक फाइनेंसिंग एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा, जहां इनोवेटर्स और निवेशक सीधे संवाद कर सकेंगे। यह पहल भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
Pm modi to inaugurate india mobile congress 2025 8th october focus on 6g ai satcom cyber security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














