PM Modi AC योजना से घटेगा बिजली बिल, जानिए कैसे मिलेगा 5 स्टार AC पर जबरदस्त डिस्काउंट
साल 2021-22 में जहां 84 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा 1.1 करोड़ तक पहुंच गया। इस बढ़ती मांग के कारण पावर ग्रिड पर दबाव और बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
PM Modi AC योजना में क्या कुछ होगा। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: देश में हर साल बढ़ती गर्मी के साथ-साथ एयर कंडीशनर (AC) की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। साल 2021-22 में जहां 84 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा 1.1 करोड़ तक पहुंच गया। इस बढ़ती मांग के कारण पावर ग्रिड पर दबाव और बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए केंद्र सरकार PM Modi AC योजना पर काम कर रही है।
क्या है पीएम मोदी एसी योजना?
सरकार की यह नई योजना लोगों को पुराने, ज्यादा बिजली खाने वाले AC की जगह ऊर्जा दक्ष 5 स्टार रेटिंग वाले एसी खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं का बिजली बिल कम होगा, बल्कि राष्ट्रीय बिजली खपत और ग्रिड पर दबाव में भी कमी आएगी।
कैसे मिलेगा योजना का लाभ?
1. पुराना AC करें रीसायकल:
लोग अपने पुराने AC को किसी सर्टिफाइड रिसाइक्लिंग सेंटर में जमा करके उसका सर्टिफिकेट ले सकते हैं। इस सर्टिफिकेट से नया AC खरीदते समय डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
2. ब्रांड्स की छूट:
ब्लू स्टार, वोल्टास, एलजी जैसे बड़े ब्रांड्स पुराने AC के बदले नए पर खास छूट देने की योजना पर काम कर रहे हैं।
3. बिजली बिल में राहत:
सरकार, बिजली वितरण कंपनियों के साथ मिलकर नया AC खरीदने वाले ग्राहकों को बिजली बिल में सब्सिडी देने का भी विचार कर रही है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
4. सालाना होगी मोटी बचत:
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के मुताबिक, 5 स्टार रेटिंग वाला नया एसी सालाना बिजली बिल में लगभग ₹6300 तक की बचत करवा सकता है।
दिल्ली में पहले से चल रही है ऐसी योजना
दिल्ली में BSES द्वारा AC रिप्लेसमेंट स्कीम चलाई जा रही है। इसके तहत पुराने 3 स्टार एसी को 5 स्टार एसी से बदलने पर 60% तक की छूट मिल रही है। हालांकि शर्त यह है कि पुराना एसी वर्किंग कंडीशन में होना चाहिए और प्रति CA नंबर अधिकतम 3 यूनिट्स बदले जा सकते हैं।
