Pixel 6a यूजर्स को गूगल दे रहा ₹8500 तक का मुआवजा, जानें कैसे मिलेगा फायदा
Google Pixel 6a के यूजर के लिए अच्छी खबर है, गूगल ने अपने पुराने डिवाइस को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। ओवरहीटिंग और बैटरी परफॉर्मेंस की शिकायतों के बाद कंपनी ने बड़ा कदम उड़ाया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Pixel 6a में क्या है खास। (सौ. Google)
अगर आप Google Pixel 6a यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए है। गूगल ने अपने पुराने डिवाइस को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। लगातार मिल रही ओवरहीटिंग और बैटरी परफॉर्मेंस से जुड़ी शिकायतों के बाद कंपनी एक नया बैटरी परफॉर्मेंस प्रोग्राम शुरू कर रही है। इसके तहत यूजर्स को या तो फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट मिलेगा या फिर $100 (लगभग ₹8500) तक का मुआवजा दिया जाएगा।
क्यों दे रहा है गूगल पैसे?
Pixel 6a यूजर्स बीते कुछ महीनों से बैटरी के जल्द खत्म होने और फोन के जरूरत से ज्यादा गर्म होने की शिकायत कर रहे थे। गूगल अब इन समस्याओं को सुलझाने के लिए 8 जुलाई से Android 16 अपडेट भी रोलआउट करने जा रहा है, जो बैटरी की कार्यक्षमता में सुधार करेगा और ओवरहीटिंग का खतरा कम करेगा।
कौन ले सकता है इसका फायदा?
सभी Pixel 6a यूजर्स जो बैटरी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे गूगल के अधिकृत सर्विस सेंटर पर जाकर बैटरी फ्री में बदलवा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
iPhone छोड़कर Android पर जाना हुआ बेहद आसान, अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के मिनटों में ट्रांसफर होगा डेटा
Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी
ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी खबर, सरकार का बड़ा एक्शन, Google-Apple से 7 ऐप हटाने की मांग
अगर कोई यूजर बैटरी चेंज नहीं करवाना चाहता, तो वह दो विकल्पों में से एक चुन सकता है:
- ₹8500 (लगभग $100) का कैश मुआवजा
- या ₹12,800 (लगभग $150) का गूगल स्टोर क्रेडिट
कैसे चेक करें अपनी एलिजिबिलिटी?
इसके लिए यूजर को गूगल के सपोर्ट पेज पर जाकर अपना IMEI नंबर और डिवाइस से लिंक ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। फिर ‘Confirm’ पर क्लिक करके आप जान सकते हैं कि आप इस प्रोग्राम के लिए योग्य हैं या नहीं।
मोबाइल यूजर्स को लगेगा तगड़ा झटका, साल के अंत तक बढ़ सकते हैं टैरिफ प्लान्स
किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?
गूगल ने साफ किया है कि:
- “जिन फोनों में लिक्विड डैमेज या फिजिकल डैमेज है, वे फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट के योग्य नहीं होंगे।”
- अगर फोन की स्क्रीन टूटी हुई है या डिवाइस वारंटी में नहीं है, तो कंपनी सर्विस फीस चार्ज कर सकती है।
किन देशों में उपलब्ध है सुविधा?
यह प्रोग्राम 21 जुलाई 2025 से भारत, अमेरिका, कनाडा, जापान, यूके, जर्मनी और सिंगापुर के अधिकृत वॉक-इन रिपेयर सेंटरों पर उपलब्ध होगा। पेमेंट थर्ड-पार्टी Payoneer के ज़रिए की जाएगी, जिसके लिए ID प्रूफ और PAN कार्ड की जरूरत होगी।
