12MP ड्यूल कैमरे साथ Google Pixel 6a स्मार्टफोन ने दी दस्तक, मिलेगी 72 घंटों की बैटरी लाइफ, जानें कीमत

Google Pixel 6a
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: इस मौजूदा समय में Google के स्मार्टफोन्स (Google Smartphones) की काफी डिमांड है। लोग गूगल के स्मार्टफोन यूज़ करना काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में गूगल की अपने स्मार्टफोन के प्रति लोगों की डिमांड को देखते हुए कई तरह के स्मार्टफोन आए दिन पेश करता रहता है। इसी कड़ी में Google ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 6a है, जिसे कंपनी के सालाना Google I/O 2022 इवेंट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन Tensor चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

Price

Pixel 6a को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 449 डॉलर यानी करीब 35,000 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। फोन की प्री-बुकिंग 21 जुलाई से शुरू हो रही है। वहीं फोन की टेस्टिंग भारत में भी शुरू हो गई है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि Google Pixel 6a को जल्द भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Specifications

Pixel 6a में एक फुल स्क्रीन 6.1-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पीक रिफ्रेश रेट 60hz है। इस स्मार्टफोन में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का यूज़ किया गया है। Pixel डिवाइस में Google के इनहाउस Tensor चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। 

Google Pixel 6a आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम वाला पहला फोन है। Google के मुताबिक, कंपनी अन्य ओईएम के साथ काम कर रही है, ताकि उनके कुछ फोन पर भी नया एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया जा सके।

Camera

Pixel 6a स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,306 mAh की बैटरी दी गई है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्जिंग में 72 घंटों की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। इसमें स्टीरियो स्पीकर, दो माइक्रोफोन, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और नॉइज़ सप्रेशन शामिल हैं। Google न्यूनतम 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट, एंटी फिशिंग और एंटी मैलवेयर सुरक्षा, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, Android बैकअप एन्क्रिप्शन के साथ आता है। 

Price

फोटोग्राफी की बात करें तो Google Pixel 6a के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 12-मेगापिक्सल का होगा। एक अन्य 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट दिया जाएगा। Pixel 6a में 30fps पर 4K वीडियो शूट कर पाएंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया ह

Navbharat Live
navbharatlive.com