Telegram पर फोटो-वीडियो अब नहीं होंगे ब्लर, जानिए ये छुपा ट्रिक, तुरंत मिलेगा ओरिजिनल क्वालिटी
Telegram HD Photo Tips: Telegram इस्तेमाल करते हैं, तो आपने जरूर महसूस किया होगा कि फोटो या वीडियो भेजते ही उनकी क्वालिटी थोड़ी खराब या ब्लर हो जाती है। ऐसे में इस तरह से तस्वीर आप शेयर करें।
- Written By: सिमरन सिंह
Telegram Tips HD Photo (Source. Freepik)
Send Videos Without Compression: अगर आप रोजाना Telegram इस्तेमाल करते हैं, तो आपने जरूर महसूस किया होगा कि फोटो या वीडियो भेजते ही उनकी क्वालिटी थोड़ी खराब या ब्लर हो जाती है। इसकी वजह है Telegram का डिफॉल्ट कंप्रेशन सिस्टम। जब आप गैलरी से सीधे कोई मीडिया फाइल भेजते हैं, तो ऐप उसे ऑटोमैटिकली कंप्रेस कर देता है ताकि फाइल का साइज कम हो जाए और वह जल्दी सेंड हो सके।
लेकिन इसका नुकसान साफ है आपकी फोटो और वीडियो की असली क्वालिटी खत्म हो जाती है। खासकर जब आप ऑफिस का काम, जरूरी डॉक्यूमेंट या हाई-रेजोल्यूशन कंटेंट भेज रहे हों, तो यह समस्या और ज्यादा परेशान करती है।
बिना क्वालिटी खराब किए ऐसे भेजें फोटो/वीडियो
अच्छी बात यह है कि Telegram में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिससे आप बिना कंप्रेशन के मीडिया भेज सकते हैं। हालांकि, यह फीचर थोड़ा छुपा हुआ है। ट्रिक बेहद आसान है फोटो या वीडियो को गैलरी से भेजने के बजाय “फाइल’ के रूप में भेजें।
सम्बंधित ख़बरें
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
फॉलो करें ये आसान स्टेप्स:
- Telegram खोलें और उस चैट में जाएं जहां मीडिया भेजना है
- नीचे दिए गए अटैचमेंट आइकन पर टैप करें
- अब “Gallery” की जगह “File” या “Document” ऑप्शन चुनें
- अपने फोन स्टोरेज से फोटो या वीडियो सिलेक्ट करें
- “Send” पर क्लिक करें
बस इतना करते ही आपकी फाइल बिना किसी कंप्रेशन के अपनी असली क्वालिटी में सेंड हो जाएगी।
फाइल के रूप में भेजने का फायदा क्या है?
जब आप फोटो या वीडियो को “फाइल” के रूप में भेजते हैं, तो उसका ओरिजिनल साइज, रेजोल्यूशन और डिटेल्स पूरी तरह सुरक्षित रहती हैं इसका मतलब सामने वाला व्यक्ति उस फाइल को डाउनलोड करके बिल्कुल वही क्वालिटी देखेगा, जैसी आपने भेजी है। यानी अब आपको फोटो ब्लर होने या वीडियो की क्वालिटी गिरने की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़े: अब नहीं चलेगा डिजिटल अरेस्ट स्कैम, सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp पर ठगों की आईडी होगी तुरंत ब्लॉक
ध्यान रखें ये छोटी सी कमी
इस ट्रिक का एक छोटा सा नुकसान भी है। जब आप मीडिया को फाइल के रूप में भेजते हैं, तो चैट में उसका प्रीव्यू सामान्य फोटो की तरह बड़ा और साफ नहीं दिखता। इसलिए, रोजमर्रा के मीम्स या कैजुअल फोटो भेजने के लिए इस तरीके की जरूरत नहीं है। Telegram ऐप से आप बड़ी साइस की फाइल को भी अपलोड कर सकते हो।
कब करें इस ट्रिक का इस्तेमाल?
- जब हाई-रेजोल्यूशन फोटो या वीडियो भेजना हो
- प्रोफेशनल एडिटेड कंटेंट या पोर्टफोलियो शेयर करना हो
- जरूरी डॉक्यूमेंट, स्क्रीनशॉट या ऑफिस फाइल भेजनी हो
- दो डिवाइस के बीच डेटा ट्रांसफर करना हो
