फोटो एडिटिंग के लिए महंगे सॉफ्टवेयर नहीं ज़रूरी, ये फ्री टूल्स मचा रहे हैं धमाल
फोटो एडिटिंग के लिए खर्च करने की ज़रूरत नहीं होगी। चाहे आप नए कंटेंट क्रिएटर हों या अनुभवी डिज़ाइनर, आज कई फ्री फोटो एडिटिंग टूल्स उपलब्ध हैं जो आपके काम को आसान बनाने में मदद करते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Photo Editing के लिए कर इनका इस्तेमाल। (सौ. Freepik)
भारत में अब फोटो एडिटिंग के लिए भारी-भरकम खर्च करने की ज़रूरत नहीं रही। चाहे आप एक नए कंटेंट क्रिएटर हों या अनुभवी डिज़ाइनर, आज कई फ्री फोटो एडिटिंग टूल्स उपलब्ध हैं जो प्रोफेशनल क्वालिटी की सुविधाएं दे रहे हैं। इन टूल्स में बैकग्राउंड हटाने, टेक्स्ट जोड़ने, फिल्टर्स लगाने और लेयर-बेस्ड एडिटिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ये टूल्स न केवल सोशल मीडिया कंटेंट, बल्कि ब्लॉगिंग, मार्केटिंग और पर्सनल प्रोजेक्ट्स के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो रहे हैं।
Canva: शुरुआती क्रिएटर्स के लिए बेस्ट
Canva एक लोकप्रिय टूल है जो न सिर्फ़ फोटो एडिटिंग बल्कि ग्राफिक डिज़ाइन के लिए भी जाना जाता है। इसका ड्रैग-एंड-ड्रॉप इंटरफेस और इंस्टाग्राम, यूट्यूब थंबनेल जैसे रेडीमेड टेम्पलेट्स इसे बेहद आसान बनाते हैं। फ्री प्लान में सीमित बैकग्राउंड रिमूवल की सुविधा है, लेकिन यह शुरुआती ज़रूरतों के लिए पर्याप्त है। “Canva शुरुआती क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट टूल है, जिससे वे प्रोफेशनल विज़ुअल्स आसानी से बना सकते हैं।”
Snapseed: मोबाइल एडिटिंग में कमाल
Google द्वारा विकसित Snapseed खासतौर पर मोबाइल यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस्ड टूल्स जैसे हीलिंग, कर्व कंट्रोल और सेलेक्टिव एडिटिंग मिलते हैं, वो भी बिना किसी वॉटरमार्क या विज्ञापन के। इसका इंटरफेस बेहद यूज़र-फ्रेंडली है, जिससे कोई भी व्यक्ति चलते-फिरते एडिटिंग कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Pixlr: ब्राउज़र और मोबाइल दोनों पर सुपरफास्ट
Pixlr एक बेहतरीन टूल है जो बिना साइन-अप के भी बैकग्राउंड हटाने और AI-बेस्ड एडिटिंग की सुविधा देता है। यह खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो बिना भारी सॉफ्टवेयर के फास्ट और लाइट एडिटिंग चाहते हैं। इसकी वेबसाइट किसी भी डिवाइस से एक्सेस की जा सकती है।
Photopea: फ्री में Photoshop जैसा एक्सपीरियंस
अगर आपको Photoshop जैसी एडवांस्ड एडिटिंग की जरूरत है लेकिन इंस्टॉल करने का झंझट नहीं चाहते, तो Photopea सबसे बेहतर विकल्प है। यह PSD, RAW और Sketch फॉर्मेट को सपोर्ट करता है और लेयर्स, मास्क जैसे प्रो टूल्स भी देता है।
Fotor: AI से लैस तेज़ और आसान एडिटिंग
Fotor एक AI-बेस्ड फोटो एडिटर है जिसमें वन-टैप इंहांसमेंट, स्किन स्मूदिंग और HDR फिल्टर जैसी सुविधाएं हैं। यह छोटे क्रिएटर्स और डिजिटल मार्केटर्स के लिए आदर्श है जो तेज़ और प्रभावशाली एडिटिंग चाहते हैं।
ये भी पढ़े: Galaxy Unpacked 2025: Samsung ला रहा अब तक का सबसे एडवांस्ड फोल्डेबल फोन
हर यूज़र के लिए कुछ खास
इन सभी टूल्स की सबसे बड़ी खासियत है कि ये फ्री और यूज़र-फ्रेंडली हैं। स्टूडेंट्स, यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स या फिर स्मॉल बिज़नेस ओनर्स – सभी के लिए ये टूल्स फोटो एडिटिंग को न सिर्फ़ आसान बनाते हैं बल्कि पैसे की भी बचत कराते हैं।
