PhonePe का बड़ा धमाका, अब बिना Smartphone और Internet के भी कर सकेंगे UPI Payment, ऐसे चलेगा पूरा सिस्टम

UPI Without Internet: भारत में डिजिटल पेमेंट बढ़ रहा है। जिसमें अब UPI सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहने वाला है। PhonePe ने फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए UPI 123Pay सेवा शुरू की है।
PhonePe big move UPI payments without a smartphone or internet srs13
PhonePe UPI 123Pay में क्या कुछ है खास।Source. gemini
Published on
Updated on

PhonePe UPI 123Pay: भारत में डिजिटल पेमेंट का दायरा लगातार बढ़ रहा है। जिसमें अब UPI सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहने वाला है। PhonePe ने फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए UPI 123Pay सेवा शुरू की है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए बिना सामान्य इंटरनेट कनेक्शन के भी पैसे भेजे और पेमेंट किए जा सकेंगे। ऐसे में उन लोगों के लिए डिजिटल पेमेंट आसान हो सकता है जो अभी भी फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर रहती है।

SMS के जरिए होगा UPI Payment

PhonePe नने जानकारी दी है कि UPI 123Pay सेवा देशभर में चुनिंदा फीचर फोन पर उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा SMS आधारित सिस्टम के जरिए काम करती है। जिसका सीधा मतलब है कि हर ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि भारत में 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स हैं। ऐसे में यह कदम डिजिटल पेमेंट को स्मार्टफोन यूजर्स से आगे ले जाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। खासकर ग्रामीण और कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले इलाकों में इसका फायदा मिल सकता है।

फीचर फोन से भेज सकेंगे पैसे

UPI 123Pay के बारे में बताए तो इसके जरिए यूजर्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने, दुकानदार को भुगतान करने, बैंक बैलेंस चेक करने और पुराने लेनदेन की जानकारी देखने जैसे काम कर सकते है। वहीं कंपनी भविष्य में बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और आधार के जरिए UPI रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं भी जोड़ने की योजना बना रही है।

अभी के लिए यह सुविधा HMD, Nokia, Lava International और Itel Mobile के कुछ चुनिंदा फीचर फोन में उपलब्ध करी गई है। वहीं HMD 105 2G, HMD 110 2G, Nokia 105 Classic, Nokia 105 Single SIM, Nokia 105 Dual SIM, Nokia 106 और Nokia 123 Shield जैसे मॉडल इसका सपोर्ट करते हैं।

PhonePe big move UPI payments without a smartphone or internet srs13
Facebook-Instagram पर ये गलती पड़ी भारी तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, Android यूजर्स तुरंत सावधान

12 भारतीय भाषाओं में AI Voice Help

वहीं इस सेवा को PhonePe आसान बनाने के लिए AI आधारित वॉयस हेल्पलाइन भी शुरू की है। यह अंग्रेजी के साथ 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। इसमें यूजर्स को UPI 123Pay शुरू करने और इस्तेमाल करने की प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझाई जाएगी।

ऐसे शुरू करें UPI 123Pay

इस फीचर को सपोर्टेड फीचर फोन में शुरू करने के लिए PhonePe ऐप खोलकर नियम और शर्तें स्वीकार करनी है। उसके बाद इसके बैंक चुनें और डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक व एक्सपायरी डेट दर्ज करें। फिर अपना UPI PIN सेट करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट या UPI ID के जरिए पैसे भेजे जा सकते हैं। वहीं अगर फोन में कैमरा है तो QR कोड स्कैन करके भी पेमेंट किया जा सकता है। साथ ही कमजोर इंटरनेट वाले इलाकों में SMS आधारित भुगतान की वजह से यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com