अगर फोन चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये काम, 2 मिनट में डिलीट होगा Google Pay और Paytm अकाउंट
आपके बैंक अकाउंट से पैसे भी गायब हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप जल्द से जल्द अपने डिजिटल पेमेंट अकाउंट को डिलीट कर दें, ताकि कोई अनजान व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल न कर सके।
- Written By: सिमरन सिंह
फोन चोरी होने के बाद इस बात का रखें ध्यान। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: आजकल स्मार्टफोन हमारे रोजमर्रा के कामों का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक, हर जरूरी काम फोन के जरिए किया जाता है। लेकिन अगर आपका फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो इससे न सिर्फ आपकी निजी जानकारी लीक हो सकती है, बल्कि आपके बैंक अकाउंट से पैसे भी गायब हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप जल्द से जल्द अपने डिजिटल पेमेंट अकाउंट को डिलीट कर दें, ताकि कोई अनजान व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल न कर सके।
अगर आपको पेटीएम और गूगल पे अकाउंट डिलीट करना है, लेकिन फोन हाथ में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं। यहां हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं, जिससे आप बिना फोन के भी अपना अकाउंट बंद कर सकते हैं।
पेटीएम अकाउंट कैसे डिलीट करें?
पेटीएम भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट ऐप्स में से एक है। अगर आपका फोन चोरी हो जाए या खो जाए, तो इस तरह से आप अपने पेटीएम अकाउंट को सुरक्षित कर सकते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
भारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
ATM को मोबाइल ऐप से किया जा सकता है बंद? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या है पूरा सच
फोन में हैं Teen Patti या Rummy जैसे Apps? तुरंत कर दें Delete, नहीं तो पड़ सकता है भारी
छत्रपति संभाजीनगर में औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, हर माह होगी समन्वय बैठक
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
- स्टेप 1: किसी दूसरे स्मार्टफोन में पेटीएम ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- स्टेप 2: अपने यूजरनेम, पासवर्ड और रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन करें।
- स्टेप 3: मेन्यू ऑप्शन में जाएं और प्रोफाइल सेटिंग खोलें।
- स्टेप 4: Security & Privacy सेक्शन में जाकर Manage Accounts on All Devices पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: यहां आपको Logout from all devices का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- स्टेप 6: कंफर्मेशन के लिए Yes सेलेक्ट करें और अकाउंट सेफ हो जाएगा।
गूगल पे अकाउंट कैसे डिलीट करें?
गूगल पे यूजर्स भी अपने अकाउंट को इसी तरीके से बंद कर सकते हैं। बस किसी दूसरे डिवाइस से लॉगिन करके सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाएं और सभी डिवाइसेस से लॉगआउट करें।
हेल्पलाइन नंबर से करें अकाउंट बंद
अगर आपको ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करने में परेशानी हो रही है, तो आप पेटीएम और गूगल पे के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।
- पेटीएम हेल्पलाइन नंबर: 0120-4456-456
- गूगल पे हेल्पलाइन नंबर: 1800-419-0157
इसके अलावा, आप पेटीएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Report a Fraud” सेक्शन में भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ज़रूरी सावधानियां:
- अपने डिजिटल वॉलेट और बैंकिंग ऐप्स को हमेशा पासवर्ड और OTP सिक्योरिटी से लॉक रखें।
- फोन चोरी या खोने की स्थिति में तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और यूपीआई को ब्लॉक करवा दें।
- अपने सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाएं, ताकि कोई भी आपके OTP का इस्तेमाल न कर सके।
- डिजिटल पेमेंट ऐप्स में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ऑन रखें, ताकि बिना आपकी अनुमति के ट्रांजैक्शन न हो सके।
तो अगर आपका फोन खो जाता है, तो घबराएं नहीं। इन स्टेप्स को फॉलो करें और अपना बैंक अकाउंट सुरक्षित रखें!
