Paytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
Paytm Free Gold Coin: Paytm से पेमेंट करने पर फ्री गोल्ड कमाने का मौका मिल रहा है। जिसका फायदा उठाकर आप इस समय में भी अच्छी खासी बचत कर सकते है जो आने वाले भविष्य में आपके लिए बड़ा फायदा बन सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Paytm Free Gold Coin (Source. Paytm)
Paytm Free Gold Coin Offer: आप भी अपनी रोज की पेमेंट Paytm से करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जैसा की कई लोग जानते है की Paytm से पेमेंट ककरने पर हर ट्रांजैक्शन से फ्री गोल्ड कमाने का मौका मिलता है। लेकिन इस बाात की जानकारी कई लोगों को नहीं होती जिस वजह से वह फायदे से दूर रहते है और Paytm में बनता हुआ रिवॉर्ड बेकार हो जाता है।
पेमेंट करते ही मिलता है स्क्रैच कार्ड
किसी भी पेमेंट के लिए आप जब भी Paytm का इस्तेमाल करते है तो आपको उसपर एक Scratch Card मिलता है। वहीं पेमेंट के तुरंत बाद इसे स्क्रीन पर स्क्रैच करने का ऑप्शन भी दिखता है। ऐसे में अगर आप उस इग्नोर करते है तो आप बाद में भी इसको अपने ऐप में देख सकते है।
जिसके लिए आपको ऐप खोलकर Recharge & Bills सेक्शन में जाना होता है। वही पर आपको Receive Money का ऑप्शन देखने को मिलता है जिसको लेफ्ट स्क्रॉल करने पर Cashback & Offers पर आप जा कर Scratch & Claim Your Rewards के अंदर इन सभी अनयूज्ड स्क्रैच कार्ड को स्क्रैच कर सकते हैं। साथ ही ऑफर्स की खत्म होने की तारीख को भी देख सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
स्क्रैच कार्ड में मिलते हैं फ्री गोल्ड कॉइन
झोबूस इन स्क्रैच कार्ड्स में ही आपको Free Gold Coin जीतने का मौका देता है। इसमें मिलने वाले गोल्ड कॉइन असल में डिजिटल गोल्ड का ही हिस्सा होते हैं, जिनको आप बाद में रियल गोल्ड के अदंर बदल सकते है। इसकी सबसे खास बात यह है कि आपको पहले की तरह हर बार कैशबैक नहीं गोल्ड मिलता है जो लंबे समय में ज्यादा फायदेमंद बन सकता है।
कितना है गोल्ड कॉइन का असली मूल्य?
Paytm द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार हर 100 रुपये खर्च करने पर आपको 1 गोल्ड कॉइन मिलता है। जिसमें 100 गोल्ड कॉइन जमा होने पर उसकी वैल्यू लगभग ₹1 के रियल गोल्ड के बराबर होती है। वहीं एक बार गोल्ड कॉइन जमा होने के बाद आप इनको रियल कॉइन्स में बदलना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 1500 गोल्ड कॉइन होने चाहिए। जिसके बाद आप Paytmमें मौजूद Convert to Real Gold ऑप्शन पर जाकर इसे आसानी से कन्वर्ट कर सकते है।
ये भी पढ़े: WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
किन ट्रांजैक्शन पर मिलता है फायदा?
Paytm की मदद से आप कई तरह के ट्रांजैक्शन कर सकते है जिससे आपको गोल्ड कॉइन का फायदा मिल सकता है। जिसमें शामिल है:
- Scan and Pay
- Send Money to Contact
- Travel Ticket Booking
- Bill Payments
इसका सीधा मतलब यह है कि आप जितना ज्यादा डिजिटल पेमेंट करेंगे आपको उतना ही ज्यादा गोल्ड कॉइन कमाने का मौके मिलेगा।
क्यों जरूरी है इस फीचर को जानना?
डिजिटल भारत के इस दौर में एक छोटी बचत भी बड़ा फायदा दें सकती है। ऐसे में Paytm का इस्तेमाल करके फ्री गोल्ड में निवेश आपके लिए एक स्मार्ट सेविंग ऑप्शन के रूप में सामने आ रहा है। वहीं जब भी आप अगली बार Paytm से पेमेंट करें तो स्क्रैच कार्ड चेक करना मत भूलना वरना आपका फायदा खराब हो सकता है।
