-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Some Important Things Related To Paytm App Which Are Very Important For Users To Know
पेटीएम ऐप से जुड़ी कुछ मुख्य बातें, जो यूजर्स के लिए जानना है बेहद जरूरी
- Written By: मनोज पांडे

Photo -Paytm India
मुंबई: पेटीएम पेमेंट्स बैंक को लेकर हाल ही में आए आरबीआई के निर्देश की वजह से भ्रम और दुविधा की स्थित उत्पन्न हो गई है। पेटीएम ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पता होना चाहिए कि पेटीएम ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी, 2024 के बाद भी पहले की तरह काम करता रहेगा। वे पेटीएम ऐप पर क्यूआर कोड, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन, ऑनलाइन भुगतान जैसी सेवाओं का उपयोग बिना किसी रुकावट के जारी रख सकते हैं। नीचे कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उसके जवाब दिए गए हैं, जो यूजर्स के बीच पेटीएम ऐप और पेटीएम पेमेंट्स बैंक को लेकर भ्रम को दूर कर देंगे।
क्या मैं रिचार्ज करने और अपने बिलों का भुगतान करने के लिए पेटीएम का उपयोग जारी रख सकता हूं?
जी हां बिल्कुल! आप पहले की तरह अपने सभी बिल भुगतान और रिचार्ज के लिए पेटीएम ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। निश्चिंत रहें, पेटीएम आपकी सुविधा के लिए भुगतान विकल्पों की पूरी श्रृंखला को सपोर्ट करता रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दुनियाभर में आर्थिक संकट, फिर भी कैसे तेजी से बढ़ रहा भारत? RBI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
Bank Holidays: 20 से 26 जुलाई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; लटक न जाए आपका चेक और जरूरी काम; देखें लिस्ट
बंद होने वाले हैं कागज के नोट? अब आपकी जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने शुरू की सबसे बड़ी तैयारी
क्या मैं पेटीएम ऐप पर मूवी टिकट बुकिंग, वित्तीय सेवाओं आदि जैसी अन्य सभी सेवाओं का लाभ उठाना जारी रख सकता हूं?
बिलकुल, पेटीएम ऐप पर अन्य सभी सेवाएं पहले की ही तरह चलती रहेंगी। आप उन्हें अभी और 29 फरवरी, 2024 के बाद भी हमेशा की तरह पेटीएम पर उपयोग करना जारी रख सकते हैं।
क्या पेटीएम ऐप पर यूपीआई का उपयोग आगे भी किया जा सकता है?
बिल्कुल! आप अपने पेटीएम ऐप पर बिना किसी बाधा के यूपीआई सेवाओं का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। आप दुकानों पर क्यूआर कोड से भुगतान कर सकते हैं, ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं और पैसे भी भेज सकते हैं।
पेटीएम क्यूआर पहले की तरह काम करेगा?
आपका पेटीएम क्यूआर बिल्कुल पहले जैसा ही है। आप बिना किसी चिंता के तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय भुगतान स्वीकार करने के लिए पेटीएम क्यूआर का उपयोग जारी रखें। सभी पेटीएम डिवाइस और सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
क्या साउंडबॉक्स और पेटीएम कार्ड मशीन पहले की तरह काम करेंगी?
जी हां, पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स और पेटीएम कार्ड मशीन समेत हमारी ऑफलाइन मर्चेंट पेमेंट नेटवर्क सेवाएं बिल्कुल पहले की तरह काम कर रही हैं। आप इन पर आसानी से भुगतान स्वीकार कर सकते हैं। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपका पैसा हमारे पास सुरक्षित है।
क्या मैं पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलट का उपयोग जारी रख सकता हूं?
हां बिलकुल, आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलट सेवाओं का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि आप 29 फरवरी, 2024 के बाद अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलट में और पैसे नहीं जोड़ पाएंगे। हालांकि, 29 फरवरी, 2024 के बाद भी आपके वॉलट में मौजूदा शेष राशि के इस्तेमाल पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
Some important things related to paytm app which are very important for users to know
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMमुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Jul 26, 2026 | 09:44 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM














