OPPO Find X10 Pro Max लॉन्च, 200MP के तीन कैमरे और 8,000mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

OPPO Find X10 Pro Max Feature: OPPO ने ग्लोबल मार्केट में ओप्पो फाइंड X10 प्रो मैक्स पेश कर दिया है। जिसमें बड़ी खासियत इसका ट्रिपल 200MP रियर कैमरा सिस्टम है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।
OPPO Find X10 Pro Max launched three 200MP cameras 8,000mAh battery
OPPO Find X10 Pro Max को ग्लोबल मार्कट में किया लॉन्च।Source. OPPO
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • OPPO ने Find X10 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया।

  • इस फोन में तीन 200MP रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है।

  • भारत में OPPO के नए फोन को 22 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाना है।

OPPO Find X10 Pro Max Price: OPPO Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में पेश हो गया है। जिसमें सामने आया है कि कंपनी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रिपल 200MP रियर कैमरा सिस्टम है। इसके अलावा फोन में 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट, 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 8,000mAh तक की बैटरी दी गई है। साथ ही OPPO Find X10 सीरीज का भारत लॉन्च 22 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है। लेकिन भरतीय कीमत और उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट रूप से सामने आ पाएंगी।

OPPO Find X10 Pro Max की कीमत और डिजाइन

कंपनी की ग्लोबल घोषणा में बताया जा रहा है कि इस फोन को Titanium Grey और डुअल-टोन Luna White कलर में पेश किया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 यूरो है। जो भारतीय रुपये में अनुमानित कीमत करीब 1.91 लाख रुपये बैठती है लेकिन यह भारत की आधिकारिक कीमत नहीं है।

वहीं फोन में 6.78 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। साथ ही हाई रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को अधिक स्मूद बना सकता है।

तीन 200MP कैमरे, फोटोग्राफी में क्या है खास?

OPPO Find X10 Pro Max के खास फीचर्स को देखे तो इसमें 200MP का मेन कैमरा, 200MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। साथ ही इसके मेन कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) है जो हाथ हिलने से फोटो या वीडियो में होने वाले असर को कम करने में मदद करता है। वहीं टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है जबकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े दृश्य को एक फ्रेम में कैद करने के काम आता है।

इसके अलावा कंपनी ने Hasselblad इमेजिंग और LUMO True Image Engine को भी कैमरा सिस्टम का हिस्सा बनाया है। वहीं फोन के तीनों रियर कैमरे 4K वीडियो 120fps और 8K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। लेकिन वास्तविक फोटो और वीडियो की गुणवत्ता सिर्फ मेगापिक्सल पर नहीं बल्कि सेंसर, प्रोसेसिंग और शूटिंग परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है।

OPPO Find X10 Pro Max launched three 200MP cameras 8,000mAh battery
OPPO का 200PM कैमरा।Source. OPPO
OPPO Find X10 Pro Max launched three 200MP cameras 8,000mAh battery
अब AI की मदद से आसान हो सकता है हार्डवेयर डिजाइन, इंजीनियरों से लेकर स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा

8,000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर

इस नए फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज भी दिया गया है। जो Android 17 आधारित ColorOS 17 पर चलता है। इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही जानकारी के लिए बता दें कि कुछ बाजारों में फोन की बैटरी क्षमता 7,150mAh हो सकती है। इसलिए भारतीय वेरिएंट की अंतिम स्पेसिफिकेशन की पुष्टि लॉन्च के समय करना सही रहेगा।

OPPO Find X10 Pro Max launched three 200MP cameras 8,000mAh battery
क्या Google लाने वाला है Panda जैसा बड़ा अपडेट? कई न्यूज वेबसाइट्स के ट्रैफिक में गिरावट से बढ़ी चिंता

भारत में कब आएगा OPPO Find X10 Pro Max?

OPPO Find X10 सीरीज को लेकर बताया जा रहा है कि भारत के बाजार में इसको 22 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा है। साथ ही कंपनी ने ग्लोबल मंच पर उपलब्धता अक्टूबर के आखिरी हिस्से से शुरू करने की जानकारी दी है। वहीं अब इस लॉन्च के बाद भारत में OPPO के फेम्स को फोन की कीमत, बिक्री की तारीख और ऑफर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इसमें मिल रहे प्रीमियम कैमरा, बड़ी बैटरी और हाई-एंड प्रोसेसर के कारण यह फोन चर्चा में रह सकता है लेकिन खरीदने से पहले भारतीय कीमत और स्थानीय वेरिएंट के फीचर्स देखना बेहतर होगा जिससे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सकें।

Navbharat Live
navbharatlive.com