

Highlight:
ColorOS 17 सॉफ्टवेयर को 13 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।
OPPO Find X10 का ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर को होने वाला है।
भारत में इसके लॉन्च कि आधिकारी तारीख अभी तय नहीं हुई है।
Find X10 Pro Max specifications: OPPO Find X10 सीरीज को लेकर स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसमें कंपनी ने पुष्टि की है कि उसकी अगली फ्लैगशिप सीरीज भारत में नए ColorOS 17 के साथ लॉन्च की जाएगी। वहीं इस सॉफ्टवेयर में क्या बदलाव देखने को मिलने वाले है इसका खुलासा 13 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे IST पर होने वाले आधिकारिक लॉन्च इवेंट में किया जाएगा। लेकिन OPPO Find X10 सीरीज की भारतीय लॉन्च डेट अभी कंपनी ने घोषित नहीं की है। पर फिर भी कुछ रिपोर्ट्स में 22 अक्टूबर की तारीख का अनुमान लगाया जा रहा है जो फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं है।
OPPO ने सामने दी जानकारी में बताया है कि Find X10 सीरीज भारत में पहले से इंस्टॉल ColorOS 17 के साथ आने वाली Find X सीरीज की पहली पीढ़ी होने वाली है। जिसका सीधा मतलब है कि ग्राहकों को फोन खरीदने के बाद नए सॉफ्टवेयर के लिए अलग से इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
वहीं कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज में कैमरा तकनीक पर भी खास ध्यान दिया जाता रहा है। जिसमें OPPO अपने कैमरा सिस्टम में Hasselblad के साथ काम करती है जबकि उसका LUMO Image Engine फोटो की डिटेल, रंग, एक्सपोजर और नॉइज को प्रोसेस करने में मदद करता है।
दिए गए स्पेसिफिकेशन में देखा जा रहा है कि Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जाने कि बात सामने आ रही है। वहीं फोन के फीचर्स में 6.78 इंच का डिस्प्ले, 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने की जानकारी भी सामने आ रही है।
स्मार्टफोन में आने वाले कैमरा की खासियत में 200MP के तीन रियर कैमरे बताए गए हैं जिनमें मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। वहीं टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट के साथ आ सकता है।
इसके अलावा बैटरी की बात करें तो इसमें 8,000mAh की बैटरी जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आने कि जानकारी के साथ सामने आई है। लेकिन इन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि और भारतीय वेरिएंट की जानकारी का इंतजार है।
स्टैंडर्ड Find X10 में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी है। इसमें 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है जो 1Hz से 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन का रिफ्रेश रेट इस्तेमाल के हिसाब से बदल सकता है।
वहीं कैमरा सेटअप में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल बताया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए 50MP कैमरा मिलने की जानकारी भी आ रही है। इसके अलावा फोन में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग भी बताई गई है। लेकिन बैटरी क्षमता बाजार के अनुसार अलग हो सकती है।
OPPO की आधिकारिक घोषणा बताती है कि Find X10 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर 2026 को स्पेन में किया जाएगा। वहीं कंपनी ने अभी भारतीय लॉन्च की तारीख और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए भारतीय ग्राहकों को कीमत और उपलब्धता की घोषणा का इंतजार करना होगा।