- Hindi News »
- Technology »
- Openai Sora App Now Available On Android Know Download And Features
OpenAI Sora App अब Android पर भी उपलब्ध, दुनिया भर में बढ़ा क्रिएटर्स का उत्साह
- Written By: सिमरन सिंह
OpenAI Sora: OpenAI का लोकप्रिय Sora ऐप अब आखिरकार Android यूजर्स के लिए भी लॉन्च हो गया है। AI Video Generation App है जिसने iOS प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होते ही धूम मचा दी थी।

OpenAI Sore App आया Android में। (सौ. Sora)
Sora Android: OpenAI का लोकप्रिय Sora ऐप अब आखिरकार Android यूजर्स के लिए भी लॉन्च हो गया है। यह वही AI Video Generation App है जिसने iOS प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होते ही धूम मचा दी थी। हालांकि फिलहाल यह ऐप केवल 7 देशों में उपलब्ध कराया गया है और भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके बावजूद, दुनियाभर के एंड्रॉयड यूजर्स इस ऐप के फीचर्स और वीडियो जनरेशन क्षमताओं को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
कहां-कहां उपलब्ध है Sora App?
OpenAI ने अपने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि Sora ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध है। हालांकि, इसे फिलहाल अमेरिका, कनाडा, जापान, साउथ कोरिया, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम में लॉन्च किया गया है। भारत में इसके रोलआउट की कोई निश्चित टाइमलाइन सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि भारत, OpenAI के लिए दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है, लेकिन भारतीय यूजर्स को अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
क्या है Sora App और कैसे करता है काम?
Sora एक AI-पावर्ड शॉर्ट वीडियो जनरेशन ऐप है जो टेक्स्ट या इमेज इनपुट से 60 सेकेंड तक के क्रिएटिव वीडियो तैयार करता है। यह ऐप OpenAI के एडवांस्ड Sora 2 मॉडल पर आधारित है, जो वीडियो के साथ ऑटोमेटिक साउंडट्रैक भी जोड़ता है। Android वर्जन में वही सभी फीचर्स हैं जो iOS पर पहले से मौजूद थे, जिनमें AI Cameo जैसे इंटरैक्टिव फीचर्स भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
वीडियो के साथ कैमीओ और रीमिक्स की सुविधा
Sora सिर्फ वीडियो जनरेट करने तक सीमित नहीं है। यूजर्स इसमें अपनी या दोस्तों की तस्वीरों से Cameo जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, पहले से बने वीडियो को रीमिक्स करने, खास स्टाइल्स, थीम्स और इफेक्ट्स जोड़ने की सुविधा भी दी गई है। जनरेटेड वीडियो को यूजर्स सीधे Instagram, TikTok, YouTube या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से शेयर कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: कमजोर पासवर्ड बना देशभर की निजता के लिए खतरा, आसानी से हैक हुआ फोन
Free vs Paid: क्या है अंतर?
Sora ऐप के फ्री वर्जन में यूजर्स को बेसिक वीडियो जनरेशन फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, ChatGPT Plus यूजर्स को तेज प्रोसेसिंग, लंबी और हाई-क्वालिटी वीडियो बनाने की सुविधा मिलती है। OpenAI का यह नया मॉडल अब क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विवादों में Sora: Deepfake और Copyright चिंता
लॉन्च के कुछ समय बाद से ही Sora ऐप विवादों में घिर गया था। कई यूजर्स ने इसका इस्तेमाल Deepfake वीडियो बनाने में किया, जिसमें कुछ ने Martin Luther King Jr. जैसी मशहूर हस्तियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इसके बाद OpenAI ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए ‘opt-out’ की जगह ‘opt-in’ सिस्टम लागू किया ताकि कॉपीराइटेड कंटेंट के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके।
Openai sora app now available on android know download and features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














