-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Openai Chatgpt Go Plan Goes Free For Every India Free Access For One Year Saving 4788
OpenAI ने ChatGPT GO किया फ्री: भारतीय यूजर्स को एक साल तक मिलेगा मुफ्त एक्सेस, बचेंगे ₹4788 रुपये
- Written By: सिमरन सिंह
ChatGPT Go Offer November 2025: OpenAI ने अपने पेड सब्सक्रिप्शन ChatGPT GO को अब सभी के लिए फ्री कर दिया है। यह ऑफर विशेष रूप से भारतीय यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

ChatGPT Go हुआ फ्री। (सौ. Freepik)
ChatGPT Go Free India: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अग्रणी कंपनी OpenAI ने अपने पेड सब्सक्रिप्शन ChatGPT GO को अब सभी के लिए फ्री कर दिया है। यह ऑफर विशेष रूप से भारतीय यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। कंपनी ने घोषणा की है कि अगले 12 महीने यानी एक साल तक ChatGPT GO पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेगा। अगस्त 2025 में भारत में लॉन्च हुआ यह प्लान अब तक ₹399 प्रति माह में मिलता था। यानी भारतीय यूजर्स की लगभग ₹4788 रुपये की सालाना बचत होगी।
एक क्लिक में मिलेगा मुफ्त एक्सेस
OpenAI के इस ऐलान के बाद जैसे ही भारतीय यूजर्स ChatGPT में लॉगइन करेंगे, उनकी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा “Try Go, Free”। इसके नीचे दो विकल्प होंगे “Maybe Later” और “Try Now”। यदि यूजर Try Now पर क्लिक करते हैं, तो उन्हें पूरे 12 महीने के लिए ChatGPT GO का फ्री एक्सेस मिल जाएगा।
मिलेगा फास्टर रिस्पॉन्स और बड़ी फाइल अपलोड की सुविधा
कंपनी ने बताया है कि ChatGPT GO यूजर्स को फ्री वर्जन के मुकाबले तेज रिस्पॉन्स टाइम, बड़ी फाइल अपलोड, और ज्यादा इमेज जनरेशन जैसी सुविधाएं देगा। ये सभी फीचर्स एक साल तक बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध रहेंगे। इस प्लान के तहत यूजर्स को पहले की तुलना में ज्यादा क्वेरी भेजने, इमेज अपलोड करने, और डेटा एनालाइज करने की सुविधा भी मिलेगी। इससे छात्रों को जटिल समस्याओं को हल करने में आसानी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत
एडवांस्ड GPT-5 मॉडल का एक्सेस भी फ्री
फ्री वर्जन के मुकाबले ChatGPT GO में यूजर्स को अब एडवांस्ड GPT-5 मॉडल का एक्सेस मिलेगा। इस अपग्रेड के साथ यूजर्स बेहतर राइटिंग, ट्रांसलेशन, कंटेंट क्रिएशन और रिसर्च वर्क कर सकेंगे। कंटेंट राइटर, ब्लॉगर और डिज़ाइनिंग प्रोफेशनल्स के लिए यह फीचर बेहद उपयोगी साबित होगा।
10 गुना ज्यादा मैसेज और एडवांस्ड एनालिसिस टूल्स
फ्री यूजर्स की तुलना में ChatGPT GO सब्सक्राइबर्स को अब 10 गुना ज्यादा मैसेज भेजने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा, अब यूजर्स फाइल अपलोड और एडवांस्ड डेटा एनालिसिस भी कर पाएंगे जिससे किसी भी जटिल रिसर्च या प्रोजेक्ट को और आसान बनाया जा सकेगा।
ChatGPT के कुल चार सब्सक्रिप्शन प्लान
फिलहाल OpenAI के पास चार सब्सक्रिप्शन प्लान हैं Free, Go, Plus और Pro।
- Go प्लान: ₹399 प्रति माह
- Plus प्लान: ₹1,999 प्रति माह
- Pro प्लान: ₹19,900 प्रति माह
अब, Go प्लान के एक साल के फ्री होने से भारतीय यूजर्स को बड़े पैमाने पर फायदा होगा।
Openai chatgpt go plan goes free for every india free access for one year saving 4788
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














