OpenAI CEO Sam Altman पहुंचे भारत, AI इकोसिस्टम पर हुई अहम चर्चा
इस अहम बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत में AI Stack को विकसित करना था, जिसमें GPUs, AI मॉडल और ऐप्स को तैयार करने की रणनीति शामिल है। इस मुलाकात के बाद IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी साझा करते हुए
- Written By: सिमरन सिंह
openai ceo sam altman का क्या है भारत के लिए प्लान। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: ChatGPT मेकर OpenAI के CEO Sam Altman बुधवार को भारत दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस बैठक में भारत की AI इकोसिस्टम बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
AI Stack विकसित करने पर जोर
इस अहम बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत में AI Stack को विकसित करना था, जिसमें GPUs, AI मॉडल और ऐप्स को तैयार करने की रणनीति शामिल है। इस मुलाकात के बाद IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि Sam Altman भारत के साथ साझेदारी करने को तैयार हैं और AI के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं से प्रभावित हैं।
भारत की कम लागत में बड़े मुकाम हासिल करने की क्षमता
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत द्वारा कम लागत में किए गए अंतरिक्ष मिशन और चंद्रयान 2023 जैसे सफल अभियानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कम लागत में बड़े इनोवेशन करने की यही क्षमता AI मॉडल डेवलपमेंट में भी मददगार साबित होगी। उनका मानना है कि भारत इस तकनीक को अपनाकर दुनिया के AI लीडर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
OpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल
नवभारत संपादकीय: क्या AI मानवता पर हावी हो रही है? UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गंभीर चेतावनी
AI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
AI का उपयोग कई क्षेत्रों में होगा
IT मंत्री ने इस दौरान स्टार्टअप कम्युनिटी से अपील की कि वे भारत के AI भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार AI इनोवेशन को प्रमोट करने के लिए विभिन्न सेक्टर्स में नई तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sam Altman ने भारत की AI क्षमताओं की सराहना की
Sam Altman ने इस बैठक के दौरान भारत के AI क्षेत्र में हो रहे विकास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,
“भारत के पास वैश्विक AI लीडर बनने की पूरी क्षमता है। भारतीय तेजी से AI टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं, और बीते एक साल में भारत में OpenAI का यूजरबेस तीन गुना बढ़ चुका है।” उन्होंने भारत के AI सिस्टम को विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि OpenAI के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है।
