1.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा OnePlus Nord Watch, कंपनी ने किया कंफर्म
- Written By: मृणाल पाठक
PIC: Twitter
नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी OnePlus की Nord सीरीज के स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में अब कंपनी ने इसी नाम से ऑडियो वियरेबल और स्मार्टवॉच (OnePlus Smart Watch) भी लाइनअप कर दिए हैं। चीनी कंपनी OnePlus Nord Watch को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने टीज भी कर दिया है। वनप्लस ने खुलासा किया है कि इसमें 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 368×448 पिक्सल के रेजोल्यूशन के साथ आएगा।
OnePlus Nord Watch में 500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस होगी। कंपनी ने इस वॉच का डिजाइन भी रिवील कर दिया है। जिसमें एक आयताकार डायल देखने मिला है। जबकि दाहिनी ओर एक घूम सकने वाला क्राउन दिया गया है। Nord सीरीज के तहत यह कंपनी की पहली स्मार्टवॉच होगी। इसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि वॉच को पांच वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिसमें सर्कुलर और रेक्टेंगुलर डायल वेरिएंट होंगे।
कंपनी ने OnePlus India वेबसाइट पर OnePlus Nord Watch के डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म कर दिए हैं। कंपनी आने वाले दिनों में इसके बारे में और भी डिटेल्स शेयर कर सकती है। वनप्लस की वेबसाइट पर इसके पोस्टर को देखने से पता चलता है कि इसके सर्कुलर डायल वेरिएंट से पर्दा जल्द उठाया जा सकता है। जबकि स्पोर्ट्स मोड के बारे में कंपनी 26 सितंबर को जानकारी साझा कर सकती है। साथ ही फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स 28 सितंबर को रिवील किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
वनप्लस नॉर्ड स्मार्टवॉच की कीमत के बारे में फ़िलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, इसकी कीमत को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह 5000 रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। रेक्टेंगुलर डायल के लिए दो वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं। एक में 240×280 पिक्सल रेजॉल्यूशन और दूसरे में 368×448 पिक्सल रेजॉल्यूशन हो सकता है।
OnePlus Nord Watch के सर्कुलर डायल वेरिएंट्स की बात करें तो, एक में 240×240 पिक्सल रेजॉल्यूशन और दूसरे में 390×390 पिक्सल रेजॉल्य़ूशन होगा। वहीं, एक लीक रिपोर्ट में बताया गया था कि, इसमें 105 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड होंगे। साथ ही यह वॉच सिंगल चार्ज में 10 दिन के बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। इसे वॉच को कंपनी ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस में लॉन्च कर सकती है।
