OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा खास कूलिंग सिस्टम, गेमिंग के दौरान फोन गर्म होने की टेंशन होगी कम?

OnePlus Gaming Phone: OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro 29 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च होंगे। इस सीरीज में नए Dual-Path Glacier Air Cooling System पर जोर दिया गया है।
OnePlus Ace 7 series will feature a special cooling system phone heating gaming
OnePlus Ace 7 और Pro में क्या है खास।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

OnePlus Ace 7: OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को लेकर कंपनी ने नए खुलासे किए हैं। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन 29 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च होंगे। इस सीरीज में गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए नए Dual-Path Glacier Air Cooling System पर जोर दिया गया है। वहीं OnePlus Ace 7 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। ऐसे में गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए यह सीरीज खास हो सकती है।

OnePlus Ace 7 सीरीज की लॉन्च डेट और डिजाइन

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro के बारे में बताए तो इसको चीन में 29 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। वहीं कंपनी ने इन स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं। वहीं फोन के डिजाइन को दिखाने वाले टीजर सामने आए हैं जिनमें अलग-अलग कलर फिनिश और पीछे की तरफ खास कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। लेकिन भारतीय बाजार में इनकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गेमिंग के लिए मिलेगा नया कूलिंग सिस्टम

इस सीरीज की सबसे खास बात इसका Dual-Path Glacier Air Cooling System है। जिसको लेकर कंपनी ने कहा है कि इसमें हवा के लिए दो अलग रास्ते दिए गए हैं। एक रास्ता चिपसेट की गर्मी को संभालने पर काम करता है जबकि दूसरा फोन के पिछले हिस्से को ठंडा रखने के लिए बनाया गया है।

वहीं इस सिस्टम में ग्राफिक्स कार्ड जैसी टावर-फिन संरचना और तापमान को नियंत्रित करने वाला सेंसर भी शामिल है। इसका मकसद लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन की गर्मी कम करना और परफॉर्मेंस को स्थिर बनाए रखने में मदद करना है। लेकिन वास्तविक इस्तेमाल में इसका असर स्वतंत्र टेस्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

OnePlus Ace 7 series will feature a special cooling system phone heating gaming
WhatsApp और Telegram चलाने के लिए फोन में SIM रखना होगा जरूरी? 1 जनवरी 2027 से नए नियम होंगे लागू

OnePlus Ace 7 Pro में दमदार प्रोसेसर

कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ Wind Chaser Gaming Core भी दिया जाएगा जिसे गेमिंग के दौरान लगातार बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। सामान्य OnePlus Ace 7 के प्रोसेसर और दोनों फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

OnePlus Ace 7 series will feature a special cooling system phone heating gaming
OPPO Find X10 Pro Max लॉन्च, 200MP के तीन कैमरे और 8,000mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो OnePlus Ace 7 सीरीज के लॉन्च तक इंतजार करना उपयोगी हो सकता है। खरीदने से पहले डिस्प्ले, बैटरी, चार्जिंग, कैमरा, कीमत और भारत में उपलब्धता की पुष्टि जरूर करें। फिलहाल कंपनी ने इन सभी जानकारियों का पूरा खुलासा नहीं किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com