OnePlus की Ace सीरीज दमदार बैटरी के साथ जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स हुए लीक

OnePlus के Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स में Ace 5 और Ace 5 Pro जल्द ही लॉन्ज हो सकते हैं। यह दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स काफी शानदार फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है, जिनके स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो गए हैं।
वनप्लस ऐस 5 और वनप्लस ऐस 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन लीक, दिसंबर में हो सकते हैं लॉन्च
सौजन्यः सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: चीनी टेक कंपनी OnePlus जल्द अपनी स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में कंपनी Ace 5 और Ace 5 Pro को पेश कर सकती है।  इन डिवाइस के का एक नया लीक सामने आया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस सीरीज को कंपनी चौथी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए हैं।

OnePlus के Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स में Ace 5 और Ace 5 Pro जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। इन फोन्स का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। यह दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स काफी शानदार फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। तो चलिए बात करते हैं इन स्मार्टफोन्स के डिटेल्स के बारे में, जो लीक हुए हैं...

कब होगा लॉन्च

दरअसल, OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro के लॉन्च की टाइमलाइन फिर से लीक हुई है। चीन के टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि इस सीरीज को साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Ace 5 के फीचर्स

टिप्स्टर की मानें तो OnePlus Ace 5 फोन 6.78 इंच के 8T LTPO डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मौजूद होगा। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही इसमें बैटरी बैकअप के लिए 6,200mAh बैटरी दी जा सकती है। जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

OnePlus Ace 5 का कैमरा

OnePlus Ace 5 फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। वहीं इसमें बड़ा कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है। साथ ही फोन में अलर्ट स्लाइडर भी मिल सकता है। इसे ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Ace 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Ace 5 Pro फोन OxygenOS 15 के साथ लॉन्च हो सकता है, जो कि  Android 15 आधारित होगा। इसमें में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 5 Pro की बैटरी

OnePlus Ace 5 Pro का आकर्षण इसकी बैटरी और फास्ट चार्जिंग हो सकता है। कंपनी बड़ी बैटरी के साथ ज्यादा फास्ट चार्जिंग उपलब्ध करके इसे पेश कर सकती है, जो नया ट्रेंड सेट कर पाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com