Oppo का रंग बदलने वाला F27 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा और दमदार फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

भारतीय टेक मार्केट ओपो ने अपने Oppo F27 5G स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। साथ ही फोम में कॉसमॉस रिंग डिजाइन भी दिया गया। सकी खास बात ये है कि जब भी यूजर्स को कोई नोटिफिकेशन आएगा तो इसमें लगी हालो लाइट्स चलने लगेगी।
Oppo F27 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत
Oppo F27 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है (सौजन्यः एक्स)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: चीनी टेक कंपनी Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस नए फोन का नाम Oppo F27 5G है। यह स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें दमदार कैमरे भी लगे हैं, जो काफी बेहतरीन फोटो लेने का काम करेंगे। इसकी खास बात ये है कि जब भी यूजर्स को कोई नोटिफिकेशन आएगा तो इसमें लगी हालो लाइट्स चलने लगेगी।

भारतीय टेक मार्केट ओपो ने अपने Oppo F27 5G स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। इसे ईपी64 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है, जो फोन को पीनी और धूल से बचाने का काम करेगा। साथ ही फोम में कॉसमॉस रिंग डिजाइन भी दिया गया। तो आइए जानते हैं इस फोन के बारे में हर डिटेल्स...

Oppo F27 5G स्पेसिफिकेशन

बड़ा और शानदार डिस्प्ले

Oppo F27 5G स्मार्टफोन की शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 2100 निट्स है। साथ ही इसमें आर्मर बॉडी का इस्तेमाल हुआ है।

प्रोसेसर है खास

Oppo F27 5G को बिना हैंग हुए काम करने के लिए इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज भी है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर काम करता है, जिस पर कलर ओएस 14 की लेयर है।

दमदार बैटरी स्पोर्ट

Oppo F27 5G को लंबे समय तक यूज करने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने कई एआई फीचर्स भी डाला है, जो इस फोन को और भी खास बनाता है।

AI फीचर्स

फोन में AI फीचर्स

Oppo F27 5G फोन में कई एआई फीचर्स मौजूद है, जो इस स्मार्टफोन को और भी शानदार बनाता है। इसमें एआई राइटर, एआई रिकॉर्डिंग समरी, एआई लिंक बूस्‍ट, एआई स्‍टूडियो, एआई इरेजर आदि शामिल हैं।

शानदार कैमरा

Oppo F27 5G में शानदार कैमरा दिया गया है। इसमें 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा है, जिससे यूजर्स काफी अच्छा फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। साथ ही इसमें 2 एमपी का पोर्ट्रेट सेंसर भी है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्‍फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा डिवाइस में दिया गया है।

Oppo F27 5G कीमत

Oppo F27 5G के बेस मॉडल में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है। जिसकी कीमत भारत में 22,999 रुपये रखी गई है। जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को दो कलर ऑप्‍शंस- एमरल्‍ड ग्रीन और अंबर ऑरेंज में लॉन्च किया गया है।

कैसे खरीदें Oppo F27 5G

अगर यूजर्स Oppo F27 5G को खरीदना चाहते हैं तो वह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। साथ ही वह ऑफलाइन स्‍टोर्स और फ्लिपकार्ट से भी इसे खरीद सकते हैं। वहीं बैंक कार्ड डिस्काउंट के रूप में 2500 रुपये तक छूट भी मिल रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com