Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नए कलर वेरिएंट में वनप्लस ने पेश की OnePlus 12R की पहली झलक

OnePlus 12R एक नए कलर Sunset Dune कलर के साथ बाजार में पेश होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 13, 2024 | 07:48 AM

वनप्लस 12 आर सनसेट ड्यून ( सौजन्य : ट्विटर )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : अपने बजट स्मार्टफोन के लिए मशहूर कंपनी वनप्लस ने जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 12R को नए कलर में पेश करने की योजना बनाई है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि भी की है और इस नए वेरिएंट को लॉन्च करने की घोषणा की है। वनप्लस ने इस नए स्मार्टफोन को लेकर एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें इस फोन की झलक देखने को मिली है।

वनप्लस के द्वारा जारी किए गए इस टीजर में इस फोन की पूरी डिटेल्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस टीजर में केवल फोन का कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। इस फोन का कैमरा आइलैंड रोज गोल्ड कलर का दिख रहा है।

पहले ब्लू कलर में पेश हुआ था

वनप्लस ने इसी साल के शुरूआत में OnePlus 12R को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के समय इस फोन को ब्लू कलर में पेश किया था। जिसके बाद इस फोन के कई कलर वेरिएंट में लॉन्च हो चुके है। इसी कड़ी में अब एक और कलर में इस फोन को भारत में पेश किया जाने वाला है। इस नए कलर वेरिएंट को कंपनी ने Sunset Dune नाम दिया है। वनप्लस के इस फोन का टीजर वनप्लस इंडिया ने जारी किया है, जिससे ये साफ हो गया है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि ये नए कलर वाला स्मार्टफोन भारत में कब तक उपलब्ध होने वाला है, इसकी कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। उम्मीद है कि ये फोन जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।

सम्बंधित ख़बरें

OnePlus 12 पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, Jio की सिम होने का मिलेगा फायदा

नए कलेवर में लॉन्च हुआ OnePlus 12R, मिलेंगे बैटरी, फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फिचर्स

OnePlus 12R Sunset Dune के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो कंपनी ने इस नए कलर वेरिएंट वाले फोन के स्पेसिफिकेशन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच का कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन भी मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो ये फोन एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजनओएस पर काम करता है। वनप्लस आपको इसके साथ 3 एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी प्रदान करती है। इस स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जाता है।

OnePlus 12R में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में आपको 5,500mAh की बैटरी दी जा रही है, जो 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

Oneplus 12r launching in new sunset dune colour variant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2024 | 07:48 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.