OMI एक ऐसी मशीन जो दिमाग पढ़ लेती है। (सौ. AI)
नवभारत टेक डेस्क: ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तकनीक पर लंबे समय से शोध हो रहा है, और CES 2025 में एक नया गैजेट Omi पेश किया गया है। यह दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस आपके विचारों को पढ़ सकता है और उन्हें डिकोड कर सकता है।
अमेरिकी स्टार्टअप Based Hardware ने यह AI वेयरेबल लॉन्च किया है। इसे आप पेंडेंट या नेकलेस के रूप में पहन सकते हैं। इसे “Hey Omi” बोलकर सक्रिय किया जा सकता है। हालांकि, लिस्निंग मोड में इसे वेक वर्ड की भी ज़रूरत नहीं होती।
यह डिवाइस AI और BCI का कॉम्बिनेशन है। हालांकि, फिलहाल यह BCI आधारित नहीं है, बल्कि अधिकतर काम AI पर निर्भर है। यह Rabbit R1 और Humane Pin की तरह काम करता है। इसमें GPT-4o दिया गया है, जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड एडवाइस देता है।
Omi को ब्रेन इंटरफेस मेडिकल टेप के ज़रिए माथे के पास लगाया जा सकता है। यह यूजर्स के सवालों के जवाब देने, मीटिंग्स शेड्यूल करने, ToDo लिस्ट बनाने, और रियल-टाइम ट्रांसलेशन में मदद करता है। यह डिवाइस हमेशा लिस्निंग मोड में रहता है, जिससे प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, कंपनी का दावा है कि डेटा लोकल स्टोरेज में सुरक्षित रहेगा और ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म पर ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित की गई है।
Omi की कीमत 89 यूएस डॉलर (करीब 7,640 रुपये) रखी गई है। फिलहाल, यह केवल एक ऑडियो-ऑनली AI डिवाइस है। कंपनी का कहना है कि भविष्य में इसे ब्रेन वेव्स पढ़ने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। हालांकि, यह फीचर पूरी तरह तैयार नहीं है और इसे बाद में सक्रिय किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अगर BCI तकनीक को सफलतापूर्वक लागू किया जाता है, तो Omi गेम-चेंजिंग डिवाइस बन सकता है। लेकिन फिलहाल, यह केवल एक और AI डिवाइस है। स्मार्टफ़ोन में पहले से मौजूद AI फीचर्स को देखते हुए, एक अतिरिक्त डिवाइस का उपयोग करना लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।