अब मोबाइल खुद बुक करेगा Uber और मंगाएगा खाना, Google का Gemini AI बनेगा आपका असली डिजिटल नौकर
Google Gemini AI Task Automation Feature: अब स्मार्टफोन सिर्फ ऐप चलाने की मशीन नहीं रहेगा, बल्कि खुद आपके काम भी करेगा। Google का Gemini AI अब पहले से ज्यादा स्मार्ट बन रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Gemini AI Task Automation (Source. Google)
Task Automation Gemini: तकनीक की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। अब स्मार्टफोन सिर्फ ऐप चलाने की मशीन नहीं रहेगा, बल्कि खुद आपके काम भी करेगा। Google का Gemini AI अब पहले से ज्यादा स्मार्ट बन रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि कुछ Pixel 10 फोन्स और Samsung Galaxy S26 सीरीज में Gemini खुद Uber बुक कर सकेगा और DoorDash से खाना ऑर्डर कर पाएगा।
क्या है Task Automation फीचर?
इस नई तकनीक को ‘Task Automation” नाम दिया गया है। अब यूजर को सिर्फ एक कमांड देनी होगी, जैसे “Get me an Uber to the Palace of Fine Arts.” इसके बाद Gemini अपने आप संबंधित ऐप को वर्चुअल विंडो में खोलेगा और स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया पूरी करेगा। यूजर चाहें तो स्क्रीन पर यह सब देख सकते हैं, बीच में रोक सकते हैं या खुद कंट्रोल ले सकते हैं। अगर किसी विकल्प को चुनने की जरूरत होगी या कोई चीज आउट ऑफ स्टॉक होगी, तो Gemini आपको तुरंत नोटिफिकेशन देगा। अंतिम ऑर्डर या राइड कन्फर्म करने का अधिकार यूजर के पास ही रहेगा।
Android बन रहा है Intelligence System
Android इकोसिस्टम के प्रेसिडेंट Sameer Samat के अनुसार, यह कदम Android को सिर्फ ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं, बल्कि “intelligence system” में बदलने की दिशा में है। उन्होंने संकेत दिया है कि यह फीचर आने वाले Android 17 अपडेट में और बड़े स्तर पर देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
Google का नया AI हथियार, हैकर्स की चाल पहले ही पकड़ लेगा AI Threat Defense, साइबर अटैक से होगी सुरक्षा
Samsung का नया FE फोन मचाएगा धूम, Galaxy S26 FE का डिजाइन लीक
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
आखिर कैसे काम करेगा Gemini?
डेमो के दौरान दिखाया गया कि Gemini 3 ऐप खोलकर खुद विकल्पों को पहचानता है, सही बटन पर क्लिक करता है और जरूरत पड़ने पर विकल्पों की तुलना भी करता है। डेवलपर्स चाहें तो MCP या Android के app functions framework के जरिए Gemini को खास एक्शन एक्सेस दे सकते हैं। लेकिन जहां ऐसी सुविधा नहीं होगी, वहां Gemini खुद समझदारी से ऐप के अंदर नेविगेट करेगा।
Sameer Samat कहते हैं, “We see it as a series of technology stacks, none of which the user really cares about they just want it to happen,” और आगे जोड़ते हैं, “We think it’s important to support all of those, so that over time you can have an assistant that can complete all kinds of different tasks for you.”
क्यों है यह फीचर गेमचेंजर?
सोचिए, ऑफिस से निकलते वक्त सिर्फ एक वॉइस कमांड देकर कैब बुक हो जाए और घर पहुंचते ही खाना भी तैयार मिले यही है AI का भविष्य। Gemini का यह कदम दिखाता है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन सचमुच “स्मार्ट असिस्टेंट” बन जाएगा।
