अब यूजर्स को नहीं होगी सुरक्षा की टेंशन, Google ने बनाया ‘यह’ नया सिस्टम
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: जहां ट्विटर में कई बड़े बदलाव हो रहे है वहीं इसमें गूगल भी पीछे नहीं है। वैसे तो Google अपने यूजर्स के लिए हमेशा नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। जी हां बदलते दौर के साथ जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है वैसे ही सायबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे में अब Google अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए एक दमदार फीचर पेश कर रहा है। जैसा कि हम सब जानते है वर्तमान डिजिटल युग में हमारा डेटा लीक हो सकता है।
जब किसी की व्यक्तिगत जानकारी Google खोज परिणामों में दिखाई देती है। सर्च रिजल्ट देखने के बाद आपकी निजी जानकारी उजागर होने का डर रहता है, इसलिए अब डरने की कोई बात नहीं है। जी हां आपको बता दें कि Google ने यूजर्स की प्राइवेसी और ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Google सर्च में नए और महत्वपूर्ण फीचर्स जोड़े हैं बता दें कि इस नए फीचर के आने से अब आप अपनी निजी जानकारी पर नियंत्रण रख सकेंगे, ताकि वह सुरक्षित रहे।
गौरतलब हो कि Google ने कुछ दिन पहले Results About You टूल लॉन्च किया है। इस टूल की मदद से आप अपनी गोपनीय जानकारी को सर्च रिजल्ट से हटा सकते हैं।ऐसे में अब गूगल ने इस टूल को अपडेट कर दिया है। यह टूल सर्च में आपकी जानकारी को ट्रैक करेगा और इतना ही नहीं बल्कि यदि किसी खोज में आपके बारे में गोपनीय जानकारी मिलती है, तो यह आपको तुरंत सूचित करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Google सुन रहा आपकी सारी बातें, ये 3 सेटिंग्स बंद कर दीं तो प्राइवेसी रहेगी कंट्रोल
अब बिना पैसे दिए खेल पाएंगे महंगे मोबाइल गेम! Google ला रहा है नया धमाकेदार फीचर
Incognito mode से नहीं छुपती आपकी पहचान! जानिए इंटरनेट पर प्राइवेसी बचाने के सही तरीके
इंटरनेट पर एक दिन में क्या-क्या होता है? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप!
इस बारे में जानकारी देते हुए Google ने कहा कि जल्द ही उपयोगकर्ताओं को एक नया डैशबोर्ड मिलेगा जो आपको बताएगा कि आपकी संपर्क जानकारी वेब खोज परिणामों में दिखाई दे रही है या नहीं। फिर आप इस टूल का उपयोग करके जानकारी हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। इतना ही नहीं, उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए, यदि आपकी जानकारी वेब पर नई जानकारी और खोजों में दिखाई देती है तो Google अब आपको सूचित करेगा।
इस टूल को आप गूगल ऐप में एक्सेस कर सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल ऐप पर जाकर अपने गूगल अकाउंट की फोटो पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको रिजल्ट्स अबाउट यू विकल्प पर टैप करना होगा। Google का नया गोपनीयता टूल प्रारंभ में केवल अमेरिका में रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए अंग्रेजी में उपलब्ध है, लेकिन Google का कहना है कि कंपनी इस टूल को अन्य देशों के उपयोगकर्ताओं के लिए लाने पर काम कर रही है।
