अब रोबोट खुद उठेगा, चलेगा और काम करेगा, इंसानों जैसा Atlas आया सामने
Hyundai के स्वामित्व वाली Boston Dynamics ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट Atlas को पहली बार सार्वजनिक मंच पर पेश किया। CES टेक शोकेस के दौरान Atlas की एंट्री ने Tesla समेत कई कंपनियों को हैरान किया।
- Written By: सिमरन सिंह
Atlas Humanoid Robot (Source. X)
Atlas Humanoid Robot: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा और चौंकाने वाला पल तब देखने को मिला, जब Hyundai के स्वामित्व वाली Boston Dynamics ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट Atlas को पहली बार सार्वजनिक मंच पर पेश किया। CES टेक शोकेस के दौरान Atlas की एंट्री ने Tesla समेत कई दिग्गज कंपनियों के बीच इंसानों जैसे रोबोट बनाने की रेस को और तेज कर दिया। मंच पर इसकी मौजूदगी ने साफ कर दिया कि अब भविष्य की तकनीक सिर्फ कल्पना नहीं, हकीकत बनने की ओर बढ़ रही है।
मंच पर खुद उठा, चला और हाथ हिलाया
लास वेगास में आयोजित इस इवेंट में जैसे ही Atlas को स्टेज पर बुलाया गया, वह फर्श से खुद उठा और बिना लड़खड़ाए चलने लगा। दो हाथ और दो पैरों वाला यह लाइफ-साइज रोबोट कुछ देर तक मंच पर घूमता रहा, दर्शकों की ओर हाथ हिलाया और सिर घुमाकर ऐसे देखा जैसे कोई इंसान आसपास का जायजा ले रहा हो। इस लाइव डेमो के दौरान एक इंजीनियर इसे पास से रिमोट के जरिए कंट्रोल कर रहा था, हालांकि कंपनी का दावा है कि असल दुनिया में Atlas खुद से मूव करने में सक्षम होगा।
2028 तक फैक्ट्री में करेगा काम
Boston Dynamics ने जानकारी दी है कि Atlas का एक प्रोडक्ट वर्जन पहले से विकसित किया जा रहा है, जिसे खासतौर पर कार असेंबली जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी की योजना है कि 2028 तक इस रोबोट को जॉर्जिया के सवाना में स्थित Hyundai की इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री में तैनात किया जाएगा, जहां यह मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में इंसानों की मदद करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Future Warfare Course: भविष्य के युद्धों की तैयारी तेज, 3 अगस्त से शुरू होगा त्रि-सेवा युद्ध पाठ्यक्रम
Explainer: PM मोदी ने किया माफ…फिर भी छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी, डॉक्सिंग पर क्या कहता है कानून?
क्या सच में बन गया Spider-Man का Web Shooter? YouTuber ने बनाया हाथ से जाल फेंकने वाला गजब डिवाइस
2 अगस्त से बदल जाएगा AI का खेल, फोटो-वीडियो पर बताना होगा सच, नहीं तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
Spot रोबोट से बनी पहचान
मैसाचुसेट्स की Boston Dynamics पिछले कई दशकों से रोबोटिक्स तकनीक पर काम कर रही है। कंपनी को सबसे ज्यादा पहचान उसके कुत्ते जैसे रोबोट Spot से मिली, जो उसका पहला कमर्शियल प्रोडक्ट रहा है। CES में Hyundai के इवेंट की शुरुआत भी चार Spot रोबोट्स ने की, जो K-pop म्यूजिक पर एक साथ डांस करते नजर आए।
Google DeepMind के साथ नई साझेदारी
इसी मंच पर Hyundai ने Google की AI यूनिट DeepMind के साथ नई पार्टनरशिप का ऐलान किया। इसके तहत DeepMind की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को Boston Dynamics के रोबोट्स में इस्तेमाल किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि Google पहले भी Boston Dynamics का मालिक रह चुका है।
ये भी पढ़े: चार्जर-मोबाइल खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जान तक पर बन सकता है खतरा
लाइव डेमो ने क्यों खींचा ध्यान
अक्सर कंपनियां अपने ह्यूमनॉइड रोबोट्स को लाइव इवेंट में दिखाने से बचती हैं, क्योंकि छोटी सी गलती भी आलोचना का कारण बन सकती है। लेकिन Atlas का लाइव डेमो बिना किसी चूक के पूरा हुआ, जिसने दर्शकों और विशेषज्ञों को प्रभावित कर दिया।
क्या इंसानों की नौकरियों पर खतरा?
फिलहाल विशेषज्ञ मानते हैं कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स में इतनी समझ और कुशलता नहीं है कि वे बड़े पैमाने पर इंसानों की नौकरियों को खतरे में डाल सकें। लेकिन जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ेगी, इस पर बहस जरूर तेज होगी।
