अब WhatsApp से होगा मोबाइल रिचार्ज, इन स्टेप्स को फॉलो कर होगा काम
WhatsApp Mobile Recharge: WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे। इस सुविधा को शुरू करने के लिए नीदरलैंड्स के साथ हाथ मिलाया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Mobile Recharge (Source. Social Media/X)
WhatsApp Mobile Recharge Feature: भारत में डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाते हुए WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे। Meta के स्वामित्व वाले इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए नीदरलैंड्स की एक पेमेंट कंपनी के साथ साझेदारी की है।
यह फीचर आने वाले हफ्तों में Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि अब प्रीपेड यूजर्स बिना किसी दूसरे ऐप पर जाए, WhatsApp के अंदर ही प्लान चुनकर रिचार्ज पूरा कर सकते हैं।
Airtel, Jio और Vi यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा
WhatsApp के इस नए अपडेट से Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) के करोड़ों प्रीपेड यूजर्स को सीधा लाभ मिलने वाला है। यूजर्स अलग-अलग रिचार्ज प्लान देख सकते हैं और कुछ ही टैप में अपना मोबाइल रिचार्ज पूरा कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं पड़ेगा OTP का झंझट, ठगी से मिलेगी बड़ी राहत, Google का नया सिस्टम
महंगा नहीं स्मार्ट निवेश, प्रोफेशनल्स के लिए ASUS का दमदार लैपटॉप, हल्का भी ताकतवर भी
हर सवाल का जवाब नहीं देता ChatGPT, इन सवालों पर हो जाता है चुप
सस्ता नहीं दमदार, 10,200mAh की लंबी बैटरी वाला 5G फोन, Vivo Y600 Pro लॉन्च से पहले ही चर्चा में
यह फीचर फिलहाल फेज़ वाइज रोलआउट हो रहा है, लेकिन जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले WhatsApp भारत के कुछ शहरों में बिल पेमेंट और मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा भी दे रहा है।
पेमेंट करना हुआ और आसान
यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने ऐप की होम स्क्रीन पर एक नया रुपये (₹) का आइकन जोड़ा है। यह आइकन कैमरा के पास दिखाई देगा, जिस पर टैप करके यूजर सीधे पेमेंट सेक्शन में जा सकते हैं।
यहीं से मोबाइल रिचार्ज, पैसे ट्रांसफर (UPI के जरिए) और मेट्रो टिकट जैसी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह ₹ आइकन चैट विंडो में भी मौजूद होगा, जिससे यूजर्स बातचीत के दौरान ही तुरंत पेमेंट भेज सकते हैं।
WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज कैसे करें
WhatsApp Mobile Recharge ने रिचार्ज प्रोसेस को बेहद आसान बना दिया है। यूजर्स को बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- ₹ आइकन पर टैप करें
- Mobile Prepaid Recharge विकल्प चुनें
- अपना नंबर चुनें या नया नंबर डालें
- ऑपरेटर कंफर्म करें
- उपलब्ध प्लान में से एक प्लान सिलेक्ट करें
- पेमेंट मोड (UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड) चुनें
ये भी पढ़े: बैंक खातों पर AI का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट, घबराइए नहीं
पेमेंट पूरा करें
UPI यूजर्स अपने UPI PIN के जरिए ट्रांजैक्शन को सुरक्षित तरीके से पूरा कर सकते हैं। रिचार्ज होने के बाद ऐप पर पूरी डिटेल के साथ कन्फर्मेशन स्क्रीन दिखाई देगी।
ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी मिलेगी आसानी से
WhatsApp के मुताबिक, यूजर्स अपने सभी रिचार्ज और पेमेंट की जानकारी History सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। इससे हर ट्रांजैक्शन पर नजर रखना आसान हो जाएगा और WhatsApp Mobile Recharge का नया फीचर एक जगह पर होना काम को आसान करेंगा।
