Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IT ही नहीं, हर सेक्टर में AI की डिमांड, 2025 में ढाई लाख से ज्यादा नौकरियां, 2026 में और उछाल

AI Jobs India: 2025 भारत के रोजगार बाजार के लिए खास रहा, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में। देशभर में AI से जुड़ी नौकरियों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। बीते साल 2,90,256 पदों पर भर्तियां हुईं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jan 15, 2026 | 05:18 PM

AI Jobs (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

AI Careers India: साल 2025 भारत के रोजगार बाजार के लिए खास रहा, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में। देशभर में AI से जुड़ी नौकरियों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। बीते साल 2,90,256 पदों पर भर्तियां हुईं, जो यह साफ संकेत देती हैं कि AI अब केवल आईटी तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे सर्विस सेक्टर की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर चुका है।

फाउंडइट रिपोर्ट ने खोले बड़े आंकड़े

यह खुलासा फाउंडइट जॉब सर्च (पूर्व में मॉन्स्टर) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, AI स्किल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां अब डेटा एनालिसिस, मशीन लर्निंग, ऑटोमेशन और AI टूल्स में दक्ष प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता दे रही हैं।

2026 में और तेज होगी भर्ती की रफ्तार

रिपोर्ट में यह भी अनुमान जताया गया है कि साल 2026 में AI से जुड़ी भर्तियों की रफ्तार और तेज होगी। अनुमान है कि अगले साल AI (RTI) के जरिए होने वाली भर्तियों में साल-दर-साल 32% की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे कुल AI जॉब्स की संख्या करीब 3.80 लाख पदों तक पहुंच सकती है, जो युवाओं के लिए बड़े अवसर खोलती है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या तीसरे विश्व युद्ध की आहट? अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग में मिसाइलों के साथ साइबर और AI का भी हमला

अब फर्जी SMS से मिलेगा छुटकारा, Airtel और Google का बड़ा कदम, Android यूजर्स को AI सुरक्षा

क्या सच में AI ने देख लिया था हमला? ईरान एयरस्ट्राइक से पहले Grok की भविष्यवाणी का पूरा सच

कम पैसे में भी बनेंगे प्रो जैसे वीडियो, YouTube का नया AI फीचर बदलेगा शॉर्ट्स बनाने का तरीका

रोजगार बाजार में लौटी मजबूती

भारत का रोजगार बाजार 2025 के अंत तक फिर से मजबूती की ओर बढ़ता नजर आया। रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न सेक्टरों, जॉब रोल्स और शहरों में लगातार भर्तियां जारी रहीं। भर्तियों में महीने-दर-महीने 5% और सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे नौकरी तलाश रहे युवाओं को राहत मिली।

ये भी पढ़े: ऑफिस में घंटों बैठना नहीं पड़ेगा भारी, कुर्सी पर बैठे-बैठे मिलेगा मसाज, कैसा है नया स्मार्ट गैजेट

AI बना करियर का मजबूत विकल्प

फाउंडइट के चीफ प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर तरुण शर्मा ने इस ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “साल 2025 में भर्तियों में न केवल विस्तार हुआ” यह बयान इस बात की पुष्टि करता है कि AI अब भविष्य की नहीं, बल्कि वर्तमान की जरूरत बन चुका है।

युवाओं के लिए क्या है मौका?

कम खर्च में ऑनलाइन कोर्स, सर्टिफिकेशन और स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग के जरिए AI में करियर बनाना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। यही वजह है कि मिडिल और लोअर मिडिल क्लास युवाओं के लिए AI सेक्टर कमाई और स्थिर नौकरी का बड़ा जरिया बनता जा रहा है।

Not just in it ai is in demand across every sector over 250000 jobs expected in 2025 with further growth in 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2026 | 05:18 PM

Topics:  

  • AI
  • AI Image
  • Artificial Intelligence
  • IT Jobs

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.