-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- No More Charging Worries Honors New Phone Is Coming With A Massive 10080mah Battery
चार्ज की टेंशन खत्म? 10,080mAh की जबरदस्त बैटरी के साथ आ रहा Honor का नया फोन
- Written By: सिमरन सिंह
Honor Power 2: स्मार्टफोन कंपनियों का फोकस तेजी से बैटरी पर शिफ्ट हुआ है। यूजर्स की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कंपनियां अब ज्यादा पावरफुल और लंबी चलने वाली बैटरी ला रही है।

Honor में खास फीचर्स। (सौ. Honor)
Honor Upcoming Smartphone: पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन कंपनियों का फोकस तेजी से बैटरी पर शिफ्ट हुआ है। यूजर्स की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कंपनियां अब ज्यादा पावरफुल और लंबी चलने वाली बैटरी वाले फोन पेश कर रही हैं। साल 2025 में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 7,000mAh से ज्यादा बैटरी कैपेसिटी वाले कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए, लेकिन 2026 की शुरुआत में यह रिकॉर्ड टूटने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor अगले साल 10,080mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जो मोबाइल बैटरी सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है।
Honor Power 2 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
Honor ने इस साल चीन में Honor Power स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब कंपनी इसके नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल Honor Power 2 पर काम कर रही है। हालिया लीक्स की मानें तो यह फोन 10,080mAh की जंबो बैटरी के साथ आ सकता है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इससे फोन कम समय में चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकेगा। फिलहाल बाजार में मौजूद Honor Power में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, ऐसे में नया मॉडल बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।
सामने आए संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
लीक्स के अनुसार, Honor Power 2 में 6.79 इंच की LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ आएगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है। कलर ऑप्शंस के तौर पर यह स्मार्टफोन स्नो व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ऑरेंज रंगों में लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 2026 की शुरुआत में पेश कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
ये भी पढ़े: 2026 में स्मार्टफोन खरीदना पड़ेगा महंगा! RAM घटेगी, फीचर्स कम होंगे और जेब पर पड़ेगा सीधा असर
2025 में 7,000mAh से बड़ी बैटरी वाले फोन
साल 2025 में भी कई कंपनियों ने बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए। Vivo ने अपना Vivo T4 5G 7,300mAh की बैटरी के साथ बाजार में उतारा। वहीं OnePlus 15 में भी 7,300mAh की पावरफुल बैटरी दी गई। OnePlus 15 को टक्कर देने के लिए iQOO ने iQOO 15 में 7,000mAh का सिलिकॉन-एनोड बैटरी पैक पेश किया। इन लॉन्च से साफ है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन की बैटरी और भी ज्यादा बड़ी और दमदार होने वाली है।
No more charging worries honors new phone is coming with a massive 10080mah battery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMसिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Jul 02, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














