-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Xiaomi Is Bringing 9000mah Battery Redmi Smartphone Soon Tipster Claims Check All Details
Honor और Redmi में बैटरी वॉर: जल्द आ रहे हैं 9000mAh और 10000mAh बैटरी वाले दमदार स्मार्टफोन
- Written By: सिमरन सिंह
Silicon Carbon Battery Technology: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बैटरी पावर में Honor, Xiaomi और अन्य चीनी ब्रांड्स बड़े बैटरी कैपेसिटी वाले फोन लाने की तैयारी में हैं।

Xiaomi को 9000mah वाला खास फोन। (सौ. Xiaomi)
Honor Power 2 and Redmi 9000 mAh: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब बैटरी पावर को लेकर जबरदस्त होड़ छिड़ चुकी है। Honor, Xiaomi और अन्य चीनी ब्रांड्स बड़े बैटरी कैपेसिटी वाले फोन लाने की तैयारी में हैं। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें 10000mAh की विशाल बैटरी होगी, जबकि Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का फोकस 8500mAh से 9000mAh बैटरी वाले फोन पर है।
Redmi का 9000mAh बैटरी फोन
टेक टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Redmi इस नए मॉडल में अपग्रेडेड सिलिकॉन-कार्बन कंपोजिट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई 8.5mm से कम रखी जाएगी। कंपनी बैटरी की साइकिल लाइफ को प्रभावित किए बिना हाई कैपेसिटी पावर देने की योजना बना रही है।
अगर यह डिवाइस लॉन्च होता है, तो यह Redmi के इतिहास में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Redmi जल्द 8000mAh बैटरी के साथ Redmi Turbo 5 Pro उतार सकती है। तुलना के लिए, पिछले मॉडल Redmi Turbo 4 Pro में 7550mAh की बैटरी दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Redmi Turbo 5 ने मचाई धूम, 100W फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश
Redmi Turbo 5 आज होगा लॉन्च, 24GB RAM, 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएगा धूम
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Honor का 10000mAh बैटरी वाला सुपरफोन
Redmi से मुकाबला करने के लिए Honor भी मैदान में उतर चुकी है। कंपनी 10000mAh बैटरी वाला फोन तैयार कर रही है, जिसे फिलहाल Honor Power 2 के नाम से पहचाना जा रहा है। यह Honor Power का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इतनी बड़ी बैटरी आमतौर पर टैबलेट जैसे बड़े डिवाइस में ही देखने को मिलती है, लेकिन अब यह स्मार्टफोन में संभव हो सकता है। देखने वाली बात होगी कि Honor इतनी भारी बैटरी को फोन के कॉम्पैक्ट डिजाइन में कैसे फिट करता है।
ये भी पढ़े: Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर: बिना अतिरिक्त खर्च के पाएं Netflix सब्सक्रिप्शन
टेक्नोलॉजी का कमाल
लेटेस्ट सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी की वजह से अब कंपनियां बैटरी कैपेसिटी बढ़ाते हुए भी फोन को पतला और हल्का रखने में सक्षम हो रही हैं। यह इनोवेशन स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, खासकर उनके लिए जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। ऐसे लोगों को भी इसका फायादा होगा जो लंबे समय तरह फिल्म देखना या गेम खेलना पसंद करते है। साथ ही लंबी बैटरी लाइफ सफर करने वालों के लिए भी फायदेमंद रहेंगी।
Xiaomi is bringing 9000mah battery redmi smartphone soon tipster claims check all details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














