Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा

Meta Pocket App: Meta ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कंपनी ने Pocket नाम का नया AI-आधारित क्रिएटिव प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जिसकी बिना कोडिंग के गेम बनाए जा सकते है।
Meta Create games in minutes without coding Pocket app launched
Meta Pocket App (Source. Play Store)
Published on
Updated on

Pocket App AI Game Creator: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में Meta ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कंपनी ने Pocket नाम का नया AI-आधारित क्रिएटिव प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जिसकी मदद से अब बिना कोडिंग सीखे भी इंटरैक्टिव गेम और डिजिटल एक्सपीरियंस तैयार किए जा सकते हैं। इसमें यूजर को केवल टेक्स्ट में यह बताना होगा कि वह किस तरह का गेम बनाना चाहता है। जिसके बाद AI उसी के अनुसार प्रोजेक्ट तैयार करने में मदद करेगा। वहीं Meta इन AI से तैयार प्रोजेक्ट्स को Gizmos नाम दे रही है।

सिर्फ गेम नहीं, मिलेगा AI Community का अनुभव

Pocket के बारे में बताए तो इसकी सबसे खास बात यह है कि यह केवल गेम बनाने वाला टूल नहीं है। इसमें एक Discovery Feed भी दिया गया है जहां यूजर्स दूसरे लोगों द्वारा बनाए गए AI गेम्स और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस को देख, खेल और शेयर कर सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि यह प्लेटफॉर्म AI गेम क्रिएशन के साथ-साथ एक कम्युनिटी हब की तरह भी काम करेगा जहां क्रिएटर्स अपने आइडिया दुनिया के सामने ला सकते है।

Gizmo की सफलता से निकला Pocket का रास्ता

Pocket की पूरी जानकारी दें तो यह पूरी तरह नया प्रोजेक्ट नहीं है। दरअसल Meta ने इस साल की शुरुआत में AI गेमिंग प्लेटफॉर्म Gizmo की टीम का अधिग्रहण किया था। जिसको लेकर माना जा रहा है कि Pocket उसी तकनीक का एडवांस वर्जन है। इसकी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह ऐप 29 जून 2026 को Google Play Store और Apple App Store पर चुपचाप लाइव कर दिया गया था। वहीं बता दें कि Gizmo को अधिग्रहण से पहले iOS और Android पर करीब 6.35 लाख लाइफटाइम इंस्टॉल्स मिले थे और इसे 98% पॉजिटिव रेटिंग प्राप्त हुई थी। यही सफलता Meta को इस तकनीक को अपने AI इकोसिस्टम का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करती है।

Meta की बड़ी AI रणनीति का अहम हिस्सा

Pocket Meta की व्यापक AI रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी पहले से Meta AI के जरिए इमेज जनरेशन, AI वीडियो क्रिएशन और Instagram व Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर AI फीचर्स उपलब्ध करा रही है। अब Pocket के जरिए Meta इंटरैक्टिव गेम्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को भी आसान बनाना चाहती है। वहीं खास बात यह है कि यह ऐप उन यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए तैयार किया गया है जो बिना किसी प्रोग्रामिंग ज्ञान के AI की मदद से नए गेम और डिजिटल अनुभव बनाना चाहते हैं। आने वाले समय में Pocket कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com