

Highlight:
IIT दिल्ली के पूर्व छात्र द्वारा अमेरिकी स्टार्टअप GG Technologies ने कंपनी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
Apple ने उसकी पेटेंटेड कॉन्टैक्ट शेयरिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपने NameDrop फीचर में बिना अनुमति किया है।
मामले में कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
Apple NameDrop Lawsuit India: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शामिल Apple अब भारत में एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई है। बता दें कि IIT दिल्ली के पूर्व छात्र द्वारा स्थापित अमेरिकी स्टार्टअप GG Technologies ने कंपनी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। स्टार्टअप का आरोप है कि Apple ने उसकी पेटेंटेड कॉन्टैक्ट शेयरिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपने NameDrop फीचर में बिना अनुमति किया है। इस मामले में कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। इतना ही नहीं स्टार्टअप ने भारत में संबंधित iPhone और Apple Watch मॉडल की बिक्री और आयात पर रोक लगाने की अपील भी की है।
GG Technologies के बारे में बताए तो इसकी शुरुआत साल 2018 में IIT दिल्ली के पूर्व छात्र और Goldman Sachs के पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर गौरव गोयल ने की थी। कंपनी ने 2019 में StayTouch नाम का ऐप पेश किया था। इसकी मदद से दो स्मार्टफोन को एक-दूसरे के पास लाकर कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर की जा सकती थी।
वहीं स्टार्टअप का दावा है कि Apple ने इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल अपने NameDrop फीचर में किया। Apple ने जून 2023 में iOS 17 के साथ NameDrop पेश किया था। इसकी मदद से दो कम्पैटिबल iPhone पास लाकर कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर कर सकते हैं। बाद में यह सुविधा watchOS 10.1 के जरिए Apple Watch में भी लाई गई। वहीं GG Technologies ने 2021 में भारत में इस तकनीक के पेटेंट के लिए आवेदन किया था जिसे 27 जुलाई 2024 को मंजूरी मिली।
TechCrunch की रिपोर्ट में बताया गया है कि GG Technologies ने बॉम्बे हाई कोर्ट में 781 पन्नों की याचिका दाखिल की है। कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा iOS में मौजूद NameDrop फीचर के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है।
वहीं स्टार्टअप यह भी चाहता है कि संबंधित iPhone और Apple Watch की भारत में बिक्री और आयात प्रतिबंधित किए जाएं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अप्रैल में शुरू हुई मध्यस्थता प्रक्रिया सितंबर में विफल रही जिसके बाद अक्टूबर में मुकदमा दायर किया गया। वहीं अभी के लिए मामले की सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है।
जानकारी में सामने आया है कि यह विवाद सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। GG Technologies ने अमेरिका में भी Apple के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है। इसके बाद 28 अगस्त 2026 को अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग (USITC) ने मामले की जांच शुरू की। लेकिन जांच शुरू होने का मतलब यह नहीं है कि Apple को पेटेंट उल्लंघन का दोषी ठहरा दिया गया है। अभी कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। भारत में भी आरोपों की न्यायिक जांच बाकी है। वहीं Apple ने फिलहाल इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।