Nvidia में Jensen Huang की CEO पद पर वापसी, ट्रंप के दखल से शेयरों में उछाल, फिर भी FBI और SEC की जांच जारी

Nvidia FBI Investigation: कंपनी के को-फाउंडर Jensen Huang की CEO पद पर वापसी हो गई है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।
Jensen Huang returns CEO of Nvidia intervention FBI and SEC investigations
Jensen Huang कि वापसी से क्या हुआ।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Jensen Huang की CEO पद पर वापसी हो गई है।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने दोबारा जिम्मेदारी दी है।

  • CEO की कुर्सी पर उनकी वापसी से Nvidia को शेयर बाजार में राहत मिली है।

Nvidia CEO Jensen Huang Return: AI चिप निर्माता कंपनी Nvidia एक बार फिर चर्चा में आ गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी के को-फाउंडर Jensen Huang की CEO पद पर वापसी हो गई है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। वहीं यह घटनाक्रम उनके इस्तीफे के करीब दो सप्ताह के भीतर हुआ है। बता दें कि Jensen Huang के निजी संबंधों और चीन से कथित जासूसी कनेक्शन को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए थे। इसके बाद कंपनी के कामकाज, कॉरपोरेट गवर्नेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल उठने लगे थे।

लेकिन CEO की कुर्सी पर उनकी वापसी से Nvidia को शेयर बाजार में राहत मिली है लेकिन कानूनी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। FBI अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) और कुछ राज्यों की जांच का मामला अब भी महत्वपूर्ण बना हुआ है।

आखिर क्यों देना पड़ा था Jensen Huang को इस्तीफा?

रिपोर्ट में बताया गया है कि Jensen Huang पर Alice Huang नाम की एक चीनी कारोबारी महिला के साथ करीबी संबंध होने के आरोप लगे थे। वहीं उन पर Nvidia की कम से कम दो महिला कर्मचारियों के साथ भी संबंध होने के आरोप हैं। Alice Huang पर बीजिंग से कथित संबंध होने का संदेह जताया गया है लेकिन चीन ने जासूसी के आरोपों को खारिज किया है। वहीं Jensen Huang ने अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी लेकिन कथित संबंधों पर विस्तार से सार्वजनिक बयान नहीं दिया। उन्होंने 12 नवंबर को CEO पद छोड़ दिया था।

Donald Trump ने क्यों किया Jensen Huang का समर्थन?

Donald Trump ने CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि Jensen Huang ने कुछ गलत नहीं किया और उनकी वापसी में उनके हस्तक्षेप की भूमिका रही है। वहीं Nvidia ने इसको लेकर बताया है कि अमेरिकी सरकार से मिली जानकारी के आधार पर बोर्ड को भरोसा है कि उनकी वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि Nvidia अमेरिका और चीन के बीच AI टेक्नोलॉजी की प्रतिस्पर्धा के केंद्र में है। साथ ही अमेरिका 2022 से चीन को एडवांस AI चिप्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रहा है।

Jensen Huang returns CEO of Nvidia intervention FBI and SEC investigations
OPPO ColorOS 17 नवंबर अपडेट जारी, Photos, Camera और Calculator के नए फीचर्स, इन 9 फोन्स को मिलेगा फायदा

कंपनी के बोर्ड और डायरेक्टर्स पर भी उठे सवाल

Jensen Huang की वापसी के बावजूद Nvidia के बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। एक निवेशक ने 11 नवंबर को अमेरिकी फेडरल कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया कि बोर्ड ने कंपनी के कारोबार और CEO की गतिविधियों पर पर्याप्त निगरानी नहीं रखी। वहीं कंपनी ने मामले की आंतरिक जांच के लिए स्वतंत्र डायरेक्टर्स की एक कमेटी बनाई है। इस जांच में Wachtell, Lipton, Rosen & Katz नाम की लॉ फर्म भी मदद कर रही है। जिसमें Nvidia ने बताया है कि 23 नवंबर तक यह जांच जारी थी।

इसके अलावा शेयरधारकों की ओर से एक अलग क्लास एक्शन मुकदमा भी दायर किया गया है। इसमें आरोप है कि कंपनी और Jensen Huang ने Alice Huang और उनकी पूर्व कंपनी Megaspeed से जुड़े कथित संबंधों की जानकारी निवेशकों से छिपाई है। लेकिन ये सभी आरोप हैं अदालत में साबित हुए तथ्य नहीं।

FBI, SEC और अमेरिकी राज्यों की जांच का क्या होगा?

इस पूरे मामले में FBI और अमेरिकी न्याय विभाग की जांच का दायरा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। न्याय विभाग का कहना है कि उसे Nvidia या Jensen Huang की ओर से किसी अपराध का सबूत नहीं मिला है। वहीं California और Missouri के अटॉर्नी जनरल ने अपनी जांच जारी रखने की बात कही है। दूसरी ओर SEC भी Nvidia के संभावित अकाउंटिंग मामलों की जांच कर रहा है।

California की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं चीन तक एडवांस AI चिप्स या गोपनीय जानकारी तो नहीं पहुंची और क्या कंपनी ने निवेशकों को गलत जानकारी दी। इसको लेकर कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप का समर्थन संघीय जांच पर असर डाल सकता है लेकिन इससे राज्य स्तर की जांच या निवेशकों के मुकदमे अपने आप खत्म नहीं होंगे।

Jensen Huang returns CEO of Nvidia intervention FBI and SEC investigations
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर ₹43,050 की सीधी छूट, एक्सचेंज-बैंक ऑफर से ₹50 हजार में खरीदने का मौका

Nvidia के शेयरों में क्यों आई तेजी?

Jensen Huang की वापसी की जानकारी के बाद Nvidia के शेयरों में करीब 31.5% की तेजी दर्ज की गई है। इससे कंपनी के बाजार मूल्य में लगभग 1 लाख करोड़ डॉलर के करीब बढ़ोतरी हुई है। लेकिन शेयरों में उछाल का मतलब यह नहीं है कि कंपनी की कानूनी परेशानियां खत्म हो गई हैं। अब निवेशकों की नजर जांच के नतीजों और कंपनी के कॉरपोरेट गवर्नेंस पर रहेगी।