

Motorola New Smartphone: स्मार्टफोन बाजार आए दिन कोई ना कोई नया फोन लॉन्च होता ही रहता है और इसी बीच Motorola ने अपना नया Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने फिलहाल इस डिवाइस को नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में लॉन्च किया है लेकिन इसके फीचर्स ने सभी टेक प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींच है। क्योंकि इसमें प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा सिस्टम और शानदार डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में काफी मजबूती मिल रही है।
Motorola Edge 2026 के फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 6.3 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में HDR10+ सपोर्ट के साथ 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। वहीं फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल फोन में किया गया है जो इसे बेहतर मजबूती देता है।
वहीं फोन के परफॉर्मेंस के लिए Motorola ने इसमें MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर दिया है। साथ ही Mali-G615 MC2 GPU भी मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसान और तेज बनाता है। इसके अलावा फोन में 8GB LPDDR5X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इतना ही नहीं फोन में सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस सीधे Android 16 के साथ आता है। जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स का फायदा मिलेगा।
फोन की जान उसका कैमरा होता है ऐसे में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Motorola Edge 2026 ने काफी कुछ खास दिया है। बता दें कि फोन में रियर पैनल पर 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो OIS सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सही है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट को जोड़ा गया है।
वहीं कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल किया है। आखिर में बता दें कि कंपनी ने फोन में AI आधारित Action Shot फीचर और बैकग्राउंड एन्हांसमेंट इंजन को भी कैमरा सेटअप में शामिल किया है जो इसे स्मार्ट बनाता है।
फोन में मिलने वाले फायदों में 5,000mAh की बैटरी भी शामिल है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जिसका सीधा मतलब है कि यूजर्स को इससे लंबा बैकअप और तेज चार्जिंग दोनों का फायदा मिलेगा। वहीं आखिर में कीमत की बात करें तो Motorola Edge 2026 का यूनिवर्सल अनलॉक मॉडल अमेरिका में Best Buy और Motorola.com पर 599.99 डॉलर में उपलब्ध है। जो भारतीय रुपये में 57,450 का पड़ता है। वहीं इस स्मार्टफोन को यूजर्स Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन में ले सकते है।