Motorola ने लॉन्च किया दमदार Moto G96 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
Motorola ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Moto G96 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर शानदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ यूजर्स के लिए बनाया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Motorola के फोन के नए फीचर्स। (सौ. Motorola)
9 जुलाई 2025 को मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Moto G96 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर मिड-सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 1 साल तक OS अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है।
दमदार डिस्प्ले और डिजाइन
Moto G96 5G में आपको मिलता है 6.67 इंच का FHD+ pOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसमें Smart Water Touch तकनीक का सपोर्ट भी है, जिससे यह गीले हाथों से भी ऑपरेट किया जा सकता है।
बैटरी और ऑडियो में भी दम
फोन में दी गई है 5,500 mAh की बैटरी, जिसे 33W फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। साथ ही इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos, Hi-Res Audio और Moto Spatial Sound जैसे ऑडियो फीचर्स मिलते हैं। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
Android 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया
Motorola का नया धमाका: 50 हजार से कम में iPhone जैसी फीलिंग? Edge 70 Pro+ लॉन्च से पहले हुआ लीक
Samsung का बड़ा झटका, बार-बार महंगे हो रहे फोन, फिर बढ़ाई 7 फोन की कीमत
शानदार परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Moto G96 5G में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। इसके साथ ही फोन में 24GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी है, जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
कैमरा फीचर्स में लाजवाब
कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में है 50MP का Sony Lytia 700C सेंसर जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है। साथ ही इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो + डेप्थ सेंसर और 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। इसके अलावा फोन में Google Photos के AI-पावर्ड टूल्स जैसे Magic Eraser, Photo Unblur और Magic Editor भी मिलते हैं।
ये भी पढ़े: फोटो एडिटिंग के लिए महंगे सॉफ्टवेयर नहीं ज़रूरी, ये फ्री टूल्स मचा रहे हैं धमाल
कीमत और उपलब्धता
Moto G96 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:
- 8GB + 128GB वेरिएंट – ₹17,999
- 8GB + 256GB वेरिएंट – ₹19,999
यह फोन Ashleigh Blue, Greener Pastures, Cattleya Orchid और Dresden Blue जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 16 जुलाई से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और Reliance Digital समेत प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
