Google Photos ने पेश किया नया अपडेट, यूजर्स की होगी मदद

इस ऐप के माध्यम से आप कई तरह के फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसी के साथ गूगल अपनी यूजर्स के लिए लगातार कुछ न कुछ नया लेकर भी आता है। इस कड़ी में गूगल ने एक नया अपडेट पेश किया है।
Google Photos
Google Photos में नया अपडेट सामने आया है। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. गूगल फोटोज एप गूगल का ही पार्ट है, जो पहले से ही फोन में उपलब्ध होता है। यह ऐप यूजर्स को फोटो और वीडियो सेव करने की सुविधा देता है। इस ऐप के माध्यम से आप कई तरह के फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसी के साथ गूगल अपनी यूजर्स के लिए लगातार कुछ न कुछ नया लेकर भी आता है। इस कड़ी में गूगल ने एक नया अपडेट पेश किया है।

गूगल फोटोज का नया अपडेट

गूगल ने फोटो ऐप में एक नए अपडेटेड पेज को जोड़ा है। इस पेज के अंदर आपको शेयर किए गए एल्बम में नए एक्टिविटीज की जानकारी मिलेगी, जैसे कि कई फोटो जोड़ी गई हैं या फिर कमेंट का जवाब दिया गया है। इसके अलावा, आपको ग्रुप चैटिंग, पार्टनर्स शेयरिंग, मेमोरी अपडेट और स्टोरेज अपडेट जैसी जानकारी भी मिलती है।

यूजर्स को सुविधा

यूजर्स बैल आइकन पर टैप करके अपडेट को एक्सेस कर सकते हैं, जो जल्दी शेयरिंग बटन की जगह पर होगा। आपको इस अपडेट पेज को देखने के लिए बैल आइकन पर क्लिक करना होगा। इस क्षेत्र में यूजर्स को अपडेटेड टाइम के हिसाब से दिखाया जाएगा। आप इसे आजकल, इस हफ्ते, इस महीने, पिछले महीने और उसके पहले की अपडेट में भी देख सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com