सस्ता भी, टिकाऊ भी Honda Livo बनी मिडिल क्लास की फेवरेट बाइक, माइलेज देख हो जाएंगे खुश

Honda Livo आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इस बाइक को खासतौर पर मिडिल क्लास और डेली कम्यूट करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Honda Livo Becomes the Middle Class's Favorite Bike Mileage Will Leave You Delighted.
Honda Livo (Source. Honda)
Published on
Updated on

Honda Livo Vs Honda Shine: अगर आप शहर में रोजाना आने-जाने के लिए एक भरोसेमंद, कम खर्च वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक तलाश रहे हैं, तो Honda Livo आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इस बाइक को खासतौर पर मिडिल क्लास और डेली कम्यूट करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें स्टाइल, आराम और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला Hero Splendor Plus और Bajaj Platina जैसी पॉपुलर बाइक्स से होता है।

कीमत: बजट में फिट होने वाली बाइक

Honda Livo की कीमत इसे आम लोगों के लिए और भी खास बनाती है। यह बाइक दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है।

  • ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹79,555
  • डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत लगभग ₹82,122

ऑन-रोड कीमत (RTO और इंश्योरेंस सहित) अलग-अलग शहरों में लगभग ₹90,000 से ₹95,000 तक पहुंचती है। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स और माइलेज इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी बाइक बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस: स्मूद और भरोसेमंद

इस बाइक में 109.51cc का BS6 इंजन दिया गया है, जो करीब 8.7 PS की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन स्मूद और शांत राइडिंग अनुभव देता है, जो शहर के ट्रैफिक में बेहद उपयोगी है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph है, जो डेली कम्यूट के लिए पर्याप्त मानी जाती है।

माइलेज: जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

Honda Livo की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार माइलेज है। कंपनी के अनुसार यह बाइक 70 kmpl तक माइलेज देती है, जबकि असल इस्तेमाल में यह करीब 55 से 65 kmpl तक आराम से देती है। 9 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक एक बार फुल टैंक में लगभग 600 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी किफायती बनाता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना लंबी दौरी तय करता है तो Honda कंपनी की ये बाइक सही रहेंगी।

फीचर्स: कम कीमत में आधुनिक सुविधाएं

फीचर्स की बात करें तो Honda Livo में कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, जैसे:

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच
  • ACG साइलेंट स्टार्ट टेक्नोलॉजी
  • ट्यूबलेस टायर

सुरक्षा के लिए इसमें CBS (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) और डिस्क ब्रेक का विकल्प भी दिया गया है, जो राइडिंग को और सुरक्षित बनाता है।

क्यों खरीदें Honda Livo?

अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो सस्ती हो, ज्यादा माइलेज दे और रोजाना के इस्तेमाल में भरोसेमंद साबित हो, तो Honda Livo एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो कम खर्च में ज्यादा फायदा चाहते हैं। इसके साथ ही कई सालों से Honda की कार और बाइक ने लोगों का भरोसा जीता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com